बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर के पत्रकार Mukesh Chandrakar की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का समाचार अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है।मुकेश जी का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने के निर्देश हमने दिए हैं।

उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

सुशासन से समृद्धि की ओर: विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट,प्रदेश के विकास को नई गति देगा बजट : मुख्यमंत्री साय

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles