पूर्व अध्यक्ष से अधिकारी ने मांगा दो लाख…50 हजार की पहली किश्त लेते आरोपी गिरफ्तार…एन्टी करप्शन ने रंगे हाथ पकड़ा

स्टाक और समितियों की जानकारी के लिए मांगा दो लाख

जांजगीर—- प्रदेश के एक मात्र हथकरघा कालेज में एन्टीकरप्शन की टीम ने धावा बोला। हथकरघा कालेज के निरीक्षक को पचास हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षक ने पूर्व हथकरघा प्रदेश अध्यक्ष से 2 लाख का डिमाण्ड किया था। शिकायत के बाद एसीबी ने जरूरी कार्रवाई कर जाल बिछाया। और हैण्डलूम निरीक्षक हरेकृष्ण चौहान को पचास हजार रूपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

      जानकारी के अनुसार जांजगीर चांपा स्थित प्रदेश के एक मात्र हथकरघा कालेज में धावा बोला। टीम ने हैण्डलूम निरीक्षक को पचास हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। मामला कुछ इस तरह का है। पूर्व  हथकरघा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र देवांगन ने सहायक संचालक हथकरघा को स्टाक रिपोर्ट की जानकारी मांगी।  देवांगन ने वरिष्ठ हैण्डलूम निरीक्षक हरे कृष्ण चौहान से तीन बुनकर समितियों के रोके गए काम को लेकर जानकारी देने को कहा।

 हरेकृष्ण ने देवांगन से तीनों समितियों की जानकारी और स्टाक रिपोर्ट देने के एवज में दो लाख रूपयों की मांग की। देवांगन ने हथकरघा अधिकारी से परेशान होकर एससीबी में शिकायत की। एसीबी टीम ने जाल बिछाया। निरीक्षक को रंगे हाथ पकड़ने को लेकर देवांगन को सौदेबाजी के लिए भेजा। देवांगन ने निरीक्षक को किश्तों में रूपया देने का वादा किया। पहली किश्त पचास हजार देने की बात भी कही।

     शुक्रवार को जैसे ही महेन्द्र देवांगन पचास हजार रूपया निरीक्षक को दिया। एसीबी की टीम ने आरोपी को धर दबोचा। एसीबी अधिकारी ने बताया कि जल्द ही मामले की जानकारी दी जाएगी।

फ्री होल्ड लैण्ड स्कीम पर कैबिनेट का ताला...अब नहीं मिलेगी रेवड़ी के मोल सरकारी जमीन...जमीन माफियों में हलचल

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles