Kawasi lakhma के बयान पर डेप्युटी सीएम Arun Sao का पलटवार

छत्तीसगढ़ के चर्चित 2000 करोड़ के शराब घोटाला केस में ED ने शनिवार को 5 जगहों पर 15 घंटे तक छापेमारी की। इसमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, बेटे हरीश लखमा और उनसे जुड़े लोगों के ठिकाने पर रेड हुई। ED ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, कवासी और उनके बेटे समेत कुछ लोगों को समन जारी किया है।
छापेमारी के दूसरे दिन कवासी लखमा ने कहा कि सोमवार को उन्हें और उनके बेटे को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ED का छापा राजनीति से प्रेरित है। विधानसभा में सरकार के खिलाफ बोलने और बड़े घोटाले को उजागर करने पर छापा मारा गया है। भाजपा बदनाम करने की राजनीति कर रही है। मुझे AP त्रिपाठी जैसे अधिकारियों ने अंधेरे में रखा।
वहीं लखमा ने कहा कि मैं अनपढ़ हूं। अधिकारियों ने गड़बड़ी की है। अधिकारी जो दस्तखत लेकर आते थे, उस पर मैं सिर्फ दस्तखत करता था। अधिकारी ही कागज को पढ़ते लिखते थे। मेरे घर से एक कागज तक नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि मुझे इस घोटाले के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझसे संपत्ति की जानकारी मांगी गई है। समय मांगा हूं, पूरी जानकारी दूंगा। ED के अधिकारी बेटे और मेरा मोबाइल अपने साथ ले गए हैं। उन्होंने मेरे से घोटाले के बारे में भी पूछताछ की.
“पूरा देश जानता है शराब घोटाले की जांच लम्बे समय से चल रही है” pic.twitter.com/HpvXfvTzCs
— Arun Sao (@ArunSao3) December 29, 2024
रविवार को पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बयान पर पलटवार करते हुए chhattisgarh के उप मुख्यमंत्री arun sao ने कहा कि अनपढ हू ऐसा कहकर कवासी लख्मा बच नहीं सकते.
क्योकिं जब यह घोटाला हुआ था। तब कवासी आबकारी मंत्री थे। अब तक की जांच में जो सुबूत और नाम आए हैं उस आधार पर ईडी छापेमारी कर रही है।









