CG News: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बीजापुर में NEET-CGPSC की तैयारी कर रहे युवाओं से की चर्चा

CG News।बीजापुर। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बीजापुर में NEET-CGPSC की तैयारी कर रहे युवाओं से चर्चा की। बता दें कि उनके बीजापुर पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा व विधायक चैतराम अटामी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया ।
Cg news।केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ से रूबरू होकर केंद्र सरकार की योजनाओ के क्रियान्यवान को लेकर चर्चा किया।
केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने स्वास्थ्य विभाग के गतिविधियों एवं केंद्र सरकार के महत्वकांछी योजनाओ के क्रियान्यवान की समीक्षा की एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली ।
विधायक चैतराम अटामी ने केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में 500 बिस्तर सर्व सुविधायुक्त अस्पताल किये जाने एवं अपोलो अस्पताल बचेली में विभिन्न चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
इस दौरान समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।
भारत सरकार द्वारा वर्ष-2018 से प्रारंभ की गई “आकांक्षी ज़िला योजना” के तहत चयनित देश के कुल 112 अत्यंत पिछड़े ज़िलों में से एक दंतेवाड़ा, दक्षिण बस्तर, छत्तीसगढ़ में ज़िला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में ज़िले के विकास कार्यों का जायज़ा लिया।
‘स्वास्थ्य एवं… pic.twitter.com/q6IMzvlJPn— Anupriya Patel (@AnupriyaSPatel) December 28, 2024









