खाद्य और राजस्व टीम छापा…दो अलग अलग ठिकानों से बरामद हुआ धान का अवैध स्टॉक …दोनों मामलों में अपराध दर्ज

दो अलग अलग ठिकानों 43 क्विटंल अवैध भण्डार बरामद

बिलासपुर–धान महोत्सव के बीच धान का अवैध संग्रहण करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। इसी क्रम में खाद्य और राजस्व की टीम ने कलेक्टर आदेश पर बेलहगना और तखतपुर स्थित दो कोचियों के ठिकानों पर धावा बोला है। संयुक्त टीम ने मौके से 43 क्विटंल से अधिक धान का अवैध स्टाक जब्त किया है। दोनों ही मामलों में मंडी अधिनियम के तहत अपराध कायम किया गया है।
शासन से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के दौरान कोचियों की गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य और राजस्व की टीम ने बेलगहना और तखतपुर में अलग अलग ठिकानों पर दबिश देकर धान का अवैध स्टाक बरामद किया है। दोनो ही मामलों में टीम ने दण्डात्मक कार्रवाई को भी अंजाम दिया है।
खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि खाद्य और राजस्व की संयुक्त टीम ने तहसील बेलगहना स्थित ग्राम लमरीडबरी में धावा बोला। आरोपी गजराज सिंह के घर से  77 कट्टी कुल (31 क्विंटल  धाना का अवैध भंडार बरामद किया। आरोपी के खिलाफ मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। इ
भदौरिया के अनुसार संयुक्त टीम ने तहसील तखतपुर के ग्राम लाखासर में भी धावा बोला। राम अवतार साहू से 12 क्विटल धान का अवैध भंडारण बरामद किया। आरोपी के खिलाफ धान मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया है। दोनो ही मामलों में अवैध धान विक्रय, परिवहन और  व्यापार के खिलाफ जुर्माना लगाया है।
ठेकेदार खपा रहा हवाला का पैसा...कालेधन को करता है गोरा...और धड़ल्ले से कर रहा घटिया निर्माण..जनप्रतिनिधि मौन

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles