Bilaspur News-व्यापारी युवक को चाकू से गोदा..श्रीकान्त वर्मा मार्ग पर आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम..अज्ञात तीनों बुलेट सवार फरार

युवक पर ताबड़तोड़ हमला...सामने आया लूटपाट का प्रयास

Bilaspur News-सिविल लाइन थाना क्षेत्र श्रीकान्त वर्मा स्थित कुन्दन पैलेस के सामने युवक के साथ चाकूबाजी का मामला सामने आया है। चाकूबाजी से बुरी तरह घायल युवक को स्थानीय लोगों के प्रयास से सिम्स मे भर्ती कराया गया है।

Bilaspur News-शाम करीब 9 बजे श्रीकान्त वर्मा स्थित कुन्दन पैलेस के सामने एक व्यापारी युवक पर तीन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमला करने वाले तीनों युवक मोटरसायकल से फरार हो गये। चाकू बाजी की घटना के समय मौके पर पहले से ही बहुत भीड़भाड़ थी। चाकूबाजी के कारणों का अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

बताया जा रहा है कि व्यापारी युवक का नाम योगेश पंजवानी है। घटना करीब साढ़े आठ और 9 बजे के बीच की है। कुछ लोगों ने बताया कि चाकूबाजी की घटना के पीछे का मुख्य कारण लुूटपाट है।

युवक दुकान बन्द कर शायद रूपयों के साथ शहर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने लूटपाट को लेकर हमला किया है। विरोध करने पर आरोपियों ने युवक के पीठ और पेट पर चाकू से कई बार हमला किया। और पीड़ित मौके पर ही गिर गया।

लोगों ने आनन फानन में पीड़ित को सिम्स में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार युवक चकरभाठा का रहने वाला है।

अवनीश शरण को दूसरी बार निगम का प्रभार...दस साल पहले दे चुके हैं आयुक्त की सेवा...अब प्रशासक बनकर करेंगे काम

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles