IMD Alert- रिकॉर्ड तोड़ बारिश से 10 डिग्री लुढ़का दिन का पारा

IMD Alert-राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को दिनभर रुक-रुककर हल्की-हल्की बारिश होती रही। इससे दिन के तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट देखी गई।

IMD Alert-मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक नौ घंटे में सफदरजंग मौसम केंद्र पर 30.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

IMD Alert-उल्लेखनीय है कि 2007 से 2024 तक 18 साल में दिसंबर महीने में 24 घंटे में अधिकतम बारिश का रिकॉर्ड 33.5 मिमी (2019 में) का है। जिस प्रकार लगातार बारिश जारी है, उससे साल 2019 में बने इस रिकॉर्ड का टूटना तय है। दिल्ली में दिसंबर के पूरे महीने में औसतन 9.4 मिमी बारिश होती है।

सुबह से शाम तक बारिश के कारण दिन का अधिकतम तापमान गुरुवार के 24.1 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 9.5 डिग्री गिरकर शुक्रवार को 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, बादल के कारण न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री के मुकाबले 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

मौसम विभाग ने बताया है कि शनिवार को भी आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। वहीं, रविवार को काफी घने कोहरे और सोमवार को घने कोहरे की भविष्यवाणी की गई है। इस दौरान धीरे-धीरे दिन का तापमान बढ़ने और नए साल पर 1 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने का अनुमान है।

दिल्ली में दिसंबर में 24 घंटे में (सुबह 8.30 बजे से अगले दिन सुबह 8.30 बजे तक) सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड 3 दिसंबर 1923 को बना था, जब 75.5 मिमी बारिश हुई थी।

समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह के समर्थन में सीएम योगी ने की जनसभा

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles