कांग्रेस के पूर्व विधायक पर कथित मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

रायगढ़/ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सोमवार को ‘पोल खोल अभियान’ के तहत रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लाक के छिछोर उमरिया धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करने गये कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रकाश नायक पर धान के तौल को लेकर फड़ प्रभारी के साथ कथित रुप से मारपीट के मामले में पुसौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है ।

श्री नायक पर फड़ प्रभारी शिशुपाल भोय के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए समिति प्रबंधन ने पुसौर थाने में कार्रवाई को लेकर लिखित आवेदन दिया।

 मध्यप्रदेश विधानसभा में आज उस समय रोचक स्थिति बन गई, जब भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक ने आरोप लगाया कि उनकी विधानसभा सीट लंबे समय से कांग्रेस के कब्जे में रहने के दौरान उस क्षेत्र में बहुत घोटाले हुए हैं, लेकिन मंत्री निर्मला भूरिया ने उनकी बात के विपरीत उस क्षेत्र में किसी भी गड़बड़ी से इंकार कर दिया।

प्रश्नकाल के दौरान पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने आरोप लगाया कि पिछोर में 30 साल से कांग्रेस के विधायक थे। उस दाैरान उस क्षेत्र में महिला-बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग में फर्जी नियुक्तियों की बाढ़ सी आ गई थी।

उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि एक महिला मेवा बाई नाम से महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत है, लेकिन वास्तविकता में वहां विमलेश नाम की महिला कार्यरत है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाए, ताकि कांग्रेस के समय के घपले सामने आ सकें।

खाद्य और राजस्व टीम छापा...दो अलग अलग ठिकानों से बरामद हुआ धान का अवैध स्टॉक ...दोनों मामलों में अपराध दर्ज

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles