मजबूर हो गया भूपेश का मजबूत किसान..कांग्रेस नेता अरविन्द, विजय ने कहा…किसानों से भाजपा सरकार ने किया छल…
कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन..राज्यपाल के नाम भेजा किसानों का खत

बिलासपुर– जिला और प्रदेश कांग्रेस के दिशा निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला की अगुवाई में हटरी चौक में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश में जिला कांग्रेस कमेटी प्रमुख विजय पाण्डेय समेत जिले के दिग्गज नेताओं ने शिरकत किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार के काम काज को लेकर जमकर निशाना साधा। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। अरविन्द शुक्ला ने बताया कि धान खरीदी में भयंकर भ्रष्टाचार का मामला सामने आ रहा है। हजारों किसान रोज कलेक्टर कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। बावजूद इसके जिला प्रशासन मौन साधे हुए है।
जिला और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने शहर के मध्य स्थित हटरी चौक में भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने शिरकत किया। सभी ने प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा।
मजबूर हो गया भूपेश का मजबूत किसान
उपस्थित लोगों को अपने संबोधन में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने प्रदेश भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया। किसानों बहुत ही उम्मीद के साथ भाजपा को सरकार बनाने का अवसर दिया। लेकिन जैसा की भाजपा सरकार करती है..किसाननों के साथ ठीक वैसा ही हुआ। आज प्रदेश के किसान ठगा महसूस कर रहा है। अरविंद शुक्ला ने बताया कि चुनाव से पहले भाजपा नेताओं ने किसानों को सब्ज बाग दिखाया। लोक लुभावन वादा कर सरकार बनाने के बाद भाजपा सरकार ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मजबूत किसानों को मजबूर बना दिया है। किसानों का एक एक दाना खरीदने का वादा करने वाली सरकार ने हजारों किसानों को सूची से बाहर कर दिया है। किसान अपनी फसल बेचने के लिए बारदाना को तरस रहे हैं। सरकार ने प्रमाणित किसानों का धान खरीदने से इंका्र कर दिया है। प्रदेश के हजारों किसान बीज वाले धान बेचने के लिए दर दर भटकने को मजबूर है। रोज कलेक्टर से गुहार लगा रहे है। लेकिन प्रशासन आंख कान मुंह बन्द कर हाथ पर हाथ रखकर बैठा है।
धान खरीदी से बचने बनाया जा रहा बहाना
उपस्थित लोगों को जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने भी संबोधित किया। विजय पाण्डेय ने बताया कि साय सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। किसानों को टोकन नहीं दिया जा रहा है। कभी धान उठाव का बहाना बनाकर तो कभी नमी के नाम पर धान की तौल नहीं हो रही है। विजय ने बताया कि सरकार ने वादा किया था कि किसानों को एक साथ राशि का भुगतान किया जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ होता दिखाई नहीं दे रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसानों से अतिरिक्त धान लिया जा रहा है। मामले में कमिश्नर और कलेक्टर ने कार्रवाई भी की है। ऐसे में समझा जा सकता है कि आज प्रदेश का अन्नदाता भाजपा सरकार में कितना मजबूर हो गया है।
फेल हो गयी डबल इंजन की सरकार
धरना प्रदर्शन विरोध कार्यक्रम में महापौर रामशरण यादव,पूर्व महापौर राजेश पांडे, महेश दुबे,नरेंद्र बोलर, शिवा मिश्रा,आशीष गोयल,शैलेन्द्र जयसवाल,बंटी गुप्ता,राहुल सिंह एवं महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा धितेश,पिंकी बत्रा,प्रियंका यादव समेत, कांग्रेस जनों ने भी संबोधित किया। सभी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर बारदाना व्यवस्था नहीं करने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज प्रदेश का किसान डबल इंजन सरकार से त्रस्त आ चुकी है।
कार्यक्रम के बाद उपस्थित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेताओं ने जिला शहर अध्यक्ष विजय पांडे,ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला राजेश पांडे, महेश दुबे की अगुवाई में राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा को ज्ञापन दिया।









