दिल्ली में गडकरी से मिले पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, कुरुद की कनेक्टिविटी पर विस्तार से हुई बात

पूर्व मंत्री, विधायक,भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री Nitin Gadkari जी से सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर कुरूद विधानसभा में सड़क कनेक्टिविटी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

साथ ही भारतमाला परियोजना के अंतर्गत रायपुर से विशाखापट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में कुरूद में एकरेखन फीडर रूट कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने हेतु विभाग को आवश्यक निर्देश प्रदान करने का आग्रह किया।

यह संवाद क्षेत्र के प्रगति पथ को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नई दिल्ली प्रवास के दौरान पूर्व मंत्री,विधायक व भाजपा मुख्य प्रवक्ता  अजय चंद्राकर ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री J.P.Nadda जी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

इस दौरान कुरूद विधानसभा के ग्राम उमरदा में 84.10 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया।

साथ ही वर्चुअल कंसल्टेशन और डायग्नोस्टिक लैब की सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधर और प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा जी भी उपस्थित रहे।

Weather Forecast Update : 14 राज्यों में बारिश-आंधी का कहर, बिजली गिरने से कई मौतें, MP में दोहरे मौसम का असर

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles