CG NEWS:तेज़ रफ़्तार कार की चपेट में आए बीजेपी नेता के बेटे की मौत,हादसा CCTV में कैद

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
CG NEWS:अंबिकापुर। तेज रफ्तार कर की चपेट में आए भाजपा नेता के बेटे की मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। कार चालक को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर के भाजपा नेता धीरज सिंहदेव का बेटा अपनी बुआ के घर अंबिकापुर में वसुंधरा कॉलोनी आया था। वह घर के बाहर खेल रहा था इसी दौरान आगे तेज रफ्तार कर ने उसे कुचल दिया। खेलता हुआ बच्चा तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद नाजुक हालत में बच्चे को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल भेजा गया। लेकिन इलाज के दौरान उसे नहीं बचाया जा सका। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है । पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।









