अलग अलग अपराध में तीन आरोपी गिरफ्तार…21 लीटर से अधिक महुआ शराब बरामद…जानलेवा हमला के फरार आरोपियों को जेल
पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को किया सीखचों के पीछे

बिलासपुर—सीपत पुलिस ने दो अलग अलग मामलें में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान 21 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत जेल भी दाखिल कराया गया है। इसके अलावा दो गुटों के बीच आपसी विवाद में जानलेवा हमला के फरार दो आरोपियों को धर दबोचा है। विवेचना और गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के हवाले किया गया है।
21 लीटर से अधिक मात्रा में शराब बरामद
सीपत पुलिस ने कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान 21 लीटर से अधिक मात्रा में शराब बरामद किया है। मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को ग्राम खांडा की तरफ से कौडिया ग्राम की तरफ जाते हुए मोटर सायकल को पकड़ा। छानबीन के दौरान आरोपी अमन सिंह मरावी उर्फ झिल्ली को 21 लीटर से अधिक मात्रा में शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी इमली चौक खांडा का रहने वाला है।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मोटरसायकल क्रमांक सीजी 10 बीआर 3285 को भी जब्त किया गया आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2), 59(क) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
फरार दो आरोपी ऐसे हुए गिरफ्तार
सीपत पुलिस ने ग्राम करमा स्थित हाई स्कूल से कुछ दूर घनष्याम साहू और राधेश्याम साहू ने शिवरात्री साहू पर ईंट से जानलेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल शिवरात्री साहू को तत्काल सिम्स में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट होेने के बाद दोनो आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया।
पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर टीम का गठन किया गया। पतासाजी कर घनश्याम साहू और राधेष्याम साहू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि परिवारिक विवाद में ईंट से प्राण घातक हमला कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे






