इंजेक्शन से महिला की मौत..3 सदस्यीय टीम 3 दिन मे पेश करेगी रिपोर्ट…कलेक्टर ने कहा..2 दिनों के भीतर शुरू करें हेल्प डेस्क

किसी भी दोषी को नहीं छोड़ा जाएगा...

बिलासपुर— कलेक्टर अवनीश शरण शनिवार को औचक निरीक्षण करने सिम्स पहुंचे। इस दौरान उन्होने जानकारी के बाद सिम्स में इंजेक्शन लगाने के बाद महिला के मौत मामले को लेकर जांच का आदेश दिया। कलेक्टर ने मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का गंभीरता के साथ जायजा लिया। उन्होने प्रबंधन को निर्देश दिया कि दो दिन के भीतर हेल्प डेस्क शुरू करने को कहा।
कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स के औचक निरीक्षण के दौरान इंजेक्शन लगने के बाद 56 वर्षीय महिला की कथित मौत को गंभीरता से लिया है। शिकायत सामने आने के बाद कलेक्टर ने टीम का गठन कर जांच का आदेश दिया है। जांच समिति को तीन दिन में जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है। कलेक्टर ने दो टूक कहा कि लापरवाही को किसी भी सूरत में छिपाने का प्रयास नहीं किया जाए। दोषियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
अस्पताल अधीक्षक डॉ सुजीत नायक ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर जांच कमेटी का गठन किया गया है। समिति ने जांच भी शुरू कर दिया है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिया कि अस्पताल में ऐसी व्यवस्था हो कि मरीज को केवल एक बार ही पंजीयन काउंटर आना पड़े।मरीज को सीधे सम्बन्धित विभाग में उपचार के लिए भेजा जाए। परिजन पंजीयन कक्ष में सारी औपचारिकताएं एक ही बार में पूरी कर सकें।  निगम आयुक्त अमित कुमार, अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके नायक सहित संबंधित अधिकारी भी निरीक्षण में साथ थे।
       कलेक्टर ने सिम्स का जायज़ा लेने के दौरान मरीजों की दी जा रही सुविधाओं को जांचा परखा। जल्द से जल्द हेल्प डेस्क बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि पंजीयन काउंटर के पास ही मरीजों को अस्पताल में सहूलियत देने हेल्प डेस्क स्थापित किया जाए। हेल्प डेस्क में डेडीकेटेड कर्मचारी की नियुक्त करें। ऐसा व्यक्ति डेस्क पर रहे जो मरीजों को सभी तरह की जानकारी सरल भाषा में दे सके। कलेक्टर ने पूरे अस्पताल में घूम घूम कर साफ सफाई का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में तीन बार सफाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों को भी देखा। नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिया कि कैजुअल्टी और गार्डन के पास नाली निर्माण जल्द किया जाए। पीडब्ल्यूडी को बचे हुए टॉयलेट और ड्रेनेज का काम हर हाल में एक हफ्ते में पूर्ण करने को कहा। साथ ही सातवां लिफ्ट का काम जल्द से जल्द पूरा करने कहा। वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर अस्पताल से मिल रहे भोजन, इलाज और दवाइयों की जानकारी ली।
डॉक्टर बेन बनाए गए पीआरओ
      सिम्स प्रबंधन ने कलेक्टर आदेश पर डॉक्टर ए. आर. बेन, प्रोफेसर ऑर्थोपेडिक्स विभाग को  पीआरओ की जिम्मेदारी निभाएंगे। सिम्स प्रबंधन ने बताया कि डॉक्टर बेन से मोबाइल नंबर 79999-01856 पर संपर्क किया जा सकता है। कलेक्टर ने बेन को हमेशा मोबाइल फोन चालू रखने को कहा।  मीडिया को तत्परता पूर्वक जानकारी उपलब्ध किए जाने की बात कही।
CG NEWS:नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीख़ों का एलान, इस दिन से शुरू हो जाएगा नामांकन

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles