आतंक की भाषा बोल रहे मंत्री…कांग्रेस नेताओं ने जलाया मंत्री और विधायक का पुतला…कहा..बिट्टू ने किया लोकतंत्र को शर्मसार

रेलमंत्री और विधायक का पुतला दहन..जमकर झूमा झटकी

बिलासपुर—जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और शिव सेना शिंदे गुट विधायक संजय गायकवाड़ का नेहरू चौक में पुतला दहन किया। भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच पुतला को लेकर जमकर झूमाझटकी हुई। अन्ततः कांग्रेस नेता पुलता जलाने में कामयाब रहे।
 पुतला दहन कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, विधायक दिलीप लहरिया,महापौर रामशरण यादव, पूर्व विधायक रश्मि सिंह,पूर्व विधायक सियाराम कौशिक,  प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सिंह ,अभय नारायण राय, पूर्व महापौर राजेश पांडेय,राजेन्द्र साहू, अशोक राजपाल,आत्मजीत मक्कड़ ,विश्वम्भर गुलहरे, चित्रकान्त श्रीवास,राकेश शर्मा,ऋषि पांडेय,समीर अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, लक्ष्मी नाथ साहू समेत सभी वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है। एक तरफ तो प्रधानमंत्री  विकसित भारत की बात करते है। दूसरी ओर देश की सम्पत्ति बेच रहे है। 10 वर्षों में मोदी सरकार ने 175 लाख करोड़ कर्ज़  लिए है। जबकि 2014 से पूर्व कुल कर्ज़ मात्र 55 लाख करोड़ कर्ज था। नरेंद्र मोदी अपनी असफलताओं से बचने के लिए राहुल गांधी के प्रश्नों का सामना करने से डरते हैं।
शहर अध्यक्ष ने बताया कि केन्द्र सरकार की लगातार असफलता से भाजपा नेता कुंठित हो गये हैं। प्रधानंमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को सामने कर असफलता की खीज निकाल रहे हैं। राहुल गांधी जी के ऊपर अभद्र,स्तरहीन, विवेकहीन,  बयान दिया जा रहा है। ,विजय पांडेय ने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू के बयान से प्रधानमंत्री इत्तेफाक नही रखते हैं तो उन्हेैं अब मंत्री का इस्तीफा ले लेना चाहिए था। मंत्री मण्डल का सदस्य आतंक की भाषा बोल रहा है।देश इसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं करने वाला है।
विधायक दिलीप लहरिया ने कहा भाजपा और नरेंद्र मोदी के एक एक तीर असफल होकर वापस आ रहे है। इसलिए चिंतित और घबराई केंद्र  की बैसाखी सरकार के पास सिर्फ गाली गलौच का ही अस्त्र बचता है। इसके पहले अनुराग ठाकुर, कपिल मिश्रा ने दिल्ली में आंदोलनकारीयों को गोली मारने की धमकी दे चुके हैं।  दिल्ली में पहलवान बहनों के साथ जिस स्तर पर जाना था सरकार गई । दोषी भाजपा सांसद को बचा लिया गया। ,किसानों को आतंकी कहा गया।  किसी को भी नक्सली कहना भाजपा का चरित्र है।
 महापौर रामशरण यादव ने कहा कि देश मे प्रजान्त्रत खतरे में है। जब नेता प्रतिपक्ष की जीभ काटने के लिए 11 लाख इनाम मंत्री रखे। ऐसे में देशवासी मोदी सरकार से न्याय की क्या उम्मीद करे। विधायक संजय गायकवाड़ राहुल गांधी को  आतंकी कहकर देश को शर्मसार किया है। बावजूद इसके केंद्र की मोदी सरकार चुपचाप बैठी है। सीधा सा अर्थ कि प्रधानमंत्री के इशारे पर मंत्री देश का  वातावरण रणनीति के तहत खराब कर रहे हैं।
Toll Tax से छूट जैसा अनुभव: NHAI ने लॉन्च की स्मार्ट पास सर्विस, सफर होगा आसान

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles