आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत…खेत से काम कर लौट रही थी घर…साथी महिलाओं ने कराया अस्पताल में भर्ती

आकाशीय बिजली गिरने से महिला किसान की मौत

बिलासपुर—तखतपुर में दोपहर में बारिश के दौरान गाज गिरने से एक महिला की मौत हो गयी है। महिला खेत से काम कर घर लौट रही थी। यकायक बिजली गिरने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। खबर के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर मर्ग कायम किया है।

 

जानकारी के अनुसार ग्राम दाऊपारा निवासी संतोषी जोल्हे  गांव की महिलाओं के साथ सुबह खेत में काम करने गयी। लगातार बारिश के दौरान गांव की महिलाओं के साथ संतोषी जोल्हे काम काज करती रही। अधिक पानी गिरने की वजह से संतोषी जोल्हे अपने साथियों के साथ घर लौट रही थी।

 

इसी दौरान आकाशीय बिजली संतोषी बाई पर गिरी। बिजली की चपेट में आने संतोषी बाई की मौके पर ही मौत हो गयी। खेत में साथ काम करने गयी महिलाओं ने संतोषी जोल्हे को गांव लायी। ग्रामीणों की मदद से संतोषी को तत्काल तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र  लाया गया। जांच पड़ताल कर चिकित्सकों ने बताया कि मौत हो चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शव को परिजनों के हवाले किया गया। बहरहाल मर्ग कायम कर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।

CG News-शहीद ASP की पत्नी को मिली DSP के पद पर नियुक्ति, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles