विश्वस्तरीय बनेगा उस्लापुर स्टेशन…60 प्रतिशत से अधिक खत्म हुआ काम…पढ़ें 9.52 करोड़ में कैसा दिखेगा सेटेलाइट स्टेशन

उस्लापुर स्टेशन से 6 हजार से अधिक लोग करते हैं यात्रा

बिलासपुर—अमृत भारत स्टेशन योजना के देश के चुने गए स्टेशनों को भारतीय रेल प्रशासन कायाकल्प कर रहा है। योजना के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 47 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है । रेल प्रशासन के अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना का मकसद आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता के साथ मौजूदा सुविधाओं के अपग्रेडेशन करना है। इसी क्रम में उस्लापुर स्टेशन का भी 9.52 करोड़ की लागत से अपग्रेड किया जा रहा है।
बिलासपुर रेल मण्डल प्रशासन के अनुसर उसलापुर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास “अमृत भारत स्टेशन” योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। बिलासपुर शहर स्थित उसलापुर स्टेशन, बिलासपुर का प्रमुख और सेटेलाइट स्टेशन है। रायपुर, दुर्ग की तरफ से कटनी के तरफ जाने वाली अधिकांश गाड़ियों को वर्तमान में बिलासपुर स्टेशन की जगह उसलापुर स्टेशन चलाया जा रहा है। उस्लापुर स्टेशन के आसपास बिलासपुर शहर का काफी विस्तार है। इसके अलावा तमाम बातों को ध्यान में रखकर उस्लापुर स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ विकसित करने का फैसला किया गया है।
रेलवे स्टेशन के आसपास अच्छी व्यवस्थाएं होने से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। वर्तमान में उसलापुर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 6 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन हो रहा है। आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ जाएगी। इस बात को ध्यान में रखकर स्टेशन को हाईटेक किया जा रहा है।
 रेल प्रशासन के अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उसलापुर स्टेशन को यात्रियों के अनुकूल सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए लगभग 9.52 करोड़ रुपये की लागत से यात्री सुविधा विकास के अनेक कार्य किये जा रहे हैं। कार्यों के तहत सर्कुलेटिंग क्षेत्र को बेहतर बनाते हुये 14 मीटर फ़ुटपाथ समेत 12 मीटर और 7.5 मीटर चौड़ा रोड़ का निर्माण किय जा रहा है। एयर पोर्ट की तर्ज पर स्टेशन भवन प्रवेश पोर्च, व्यवस्थित प्रवेश और निकासी द्वार के साथ स्टेशन में प्रवेश और  निकास के मार्ग को अलग-अलग किया जा रहा है। इससे भीड़भाड़ की स्थिति नहीं बनेगी।
5225 वर्गमीटर का सुव्यवस्थित पार्किंग एरिया को विकसित किया जा रहा है। 1265 वर्गमीटर का गार्डन विकसित कर सौंदर्यीकरण और डिजाइनर साइनेजेस,स्थानीय कला-संस्कृति की चित्रकारी से स्टेशन को आकर्षक बनाया जा रहा है। स्टेशन परिसर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक मौजूदा हाइमास्ट लाइट की शिफ्टिंग के साथ 2 नये हाइमास्ट लाइट लगाए जा रहे है।
यात्रियों को आसानी से प्लेटफार्म पहुँच के लिए मौजूदा 2 फुटओवर ब्रिज के अतिरिक्त 12 मीटर चौड़ाई वाले एक फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। प्लेटफार्म की फ्लोरिंग और स्टेशन पर मौजूदा 10 प्लेटफार्म शेल्टर के अतिरिक्त 6 नये प्लेटफार्म शेल्टर का निर्माण किया जा रहा है। प्लेटफार्म में अतिरिक्त शौचालय का निर्माण, प्रतीक्षालय का नवीनीकरण, महिलाओं, वरिष्ठजनों व दिव्यांगजनों के अनुकूल दीर्घकालिक सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी लगाए जा रहे है। इसके साथ रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों को उच्चस्तरीय खानपान की सुविधा उपलब्ध कराने 2685 वर्गफीट जगह में कोच रेस्टोरेन्ट स्थापित किया जा रहा है। योजना के तहत वर्तमान में अब तक 60 प्रतिशत कार्य पूरे किए जा चुके है।
CG NEWS:रायपुर दक्षिण सीट पर बीजेपी के मुक़ाबले होगा कांग्रेस का नया चेहरा....? दिलचस्प होगा चुनाव

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles