भोपाल में पकड़ाया बलात्कार का आरोपी….डाक्टर के परीक्षण में बलात्कार की हुई पुष्टि…पुलिस को नाबालिग ने बतायी आपबीती
परीक्षण में नाबालिग से बलात्कार की पुष्टि

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—नाबालिग को बहला फुसला कर अपहरण और बलात्कार के जुर्म में आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम नन्दकिशोर साहू है। आरोपी लोहरसी थाना पचपेढ़ी का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार नाबालिग के कथन पर परीक्षण में बलात्कार की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार कर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।
पीड़ित परिवार ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात व्यक्ति नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगाकर ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आईपीसी की धारा 363 के तहत अपराध दर्ज किया। मामले को विवेचना में लेकर अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा के निर्देश पर टीम का गठन कर आरोपी की पतासाजी शुरू हुई।
पुलिस टीम को विभिन्न श्रोतो से जानकारी मिली कि आरोपी नंदकिशोर साहू इस समय मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में छिपा है। पुलिस टीम ने भोपाल पहुंचकर घेराबन्दी के बाद आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस अधिकारी ने नाबालिग को कब्जे में लिया। नाबालिग का परीक्षण कराया गया। डाक्टर की टीम ने बलात्कार की पुष्टि की।
आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366,376 और 5/6 पोक्सो एक्ट को जोड़ा गया। विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।









