ट्रेलर चोरी कर कबाड़ के भाव बेचा…साथियों के साथ मिलकर दिया अंजाम…आरोपी ने बताया..ऐसे दिया मंसूबों को अंजाम
साथियों के साथ मिलकर ट्रेलर रतनपुर से किया पार

बिलासपुर—रतनपुर पुलिस ने ट्रेलर चोरी के आरोप में दो साल से फरार आरोपी को हरदीबाजार कोरबा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन बदमाश है। गिरफ्तारी के पहले कई बार अलग अलग मामलों में जेल की हवा खा चुका है। पकड़े गए आरोपी का नाम रलिया थाना हरदीबाजा कोरबा निवासी अनिल राठौर है।
पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के आदेश पर लम्बित प्रकरणो को लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीआरपीसी 173(8) के तहत दर्ज अपराध में फरार आरोपी की पतासाजी अभियान चलाया गया। पुलिस केअनुसार 8 अप्रैल 2022 को गॉधीनगर निवासी भरतलाल सारथी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका ट्रेलर को कोई अज्ञात आरोपी ने चोरी कर लिया है।
पीड़ित की शिकायत दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया। इसी दौरान जानकारी मिली कि खण्डोबापारा निवासी राजकुमार कश्यप अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ट्रेलर चोरी कर बेच दिया है। सूचना के बाद आरोपी राजकुमार को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि अपने साथी पुलाली निवासी शिवशंकर गोंड़,हरदी बाजार निवासी अनिल राठौर मोहनपुर निवासी सोनू कंवर और हरनमुड़ी निवासी संदीप बैसवाडे के साथ ट्रेलर चोरी को अंजाम दिया है। पुलिस ने फरार आरोपी अनिल राठौर को छोड़कर सभी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया।
9 अगस्त 24 को मुखबीर की सूचना पर घेराबन्दी कर आरोपी अनिल राठौर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि ट्रेलर चोरी कर कबाड़ में बेच दिया और पैसों को खर्च कर दिया है। विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे






