कलयुग के श्रवण कुमार : मां को महाकुंभ ले जाने के लिए खुद गाड़ी खींच रहे 65 साल के सुदेश पाल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में नेशनल हाईवे 34 से कलयुग के एक श्रवण कुमार अपनी मां को हाथ से गाड़ी खींचकर महाकुंभ प्रयागराज ले जा रहे हैं। वह खुद 65 साल के हैं और गाड़ी में उनकी 92 साल की बुजुर्ग मां बैठी हुई हैं। 

बुजुर्ग चौधरी सुदेश पाल मालिक (65) ने मुजफ्फरनगर से यात्रा शुरू की है। वह पैदल गाड़ी से अपनी 92 साल की बुजुर्ग मां को महाकुंभ प्रयागराज में स्नान करने के लिए ले जा रहे हैं। महाकुंभ में वह अपनी मां को श्रद्धा की डुबकी लगवाएंगे।

सुदेश पाल मलिक ने बताया कि उनकी यह यात्रा 13 दिन में पूरी होगी। उन्होंने कहा, “मैं 50 किमी की दूरी प्रतिदिन तय करता हूं।” उन्होंने बताया कि 25 साल पहले उनके घुटने खराब हो गए थे, जिसके बाद मां की सेवा किया करते थे। मां और प्रभु के आशीर्वाद से मेरे पैर के घुटने ठीक हो गए।

सुदेश पाल ने कहा कि डॉक्टरों ने उनके घुटने को लाइलाज घोषित कर दिया था। मैंने कोई दवाई नहीं खाई। उन्होंने बताया कि मां के चरणों में सेवा कर आशीर्वाद लिया, इसके बाद वह अपने पैरों से चल सके।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वह अपनी मां को हरिद्वार से अपने कंधों पर गंगाजल लेकर मुजफ्फरनगर पहुंच चुके हैं। अब उन्होंने 144 साल बाद आए महाकुंभ में अपनी माता को श्रद्धा की डुबकी लगवाने का प्रण लिया है और उनकी यह पैदल यात्रा 50 से 60 किलोमीटर प्रतिदिन की होती है। रोजाना पैदल गाड़ी में अपनी मां को सवार कर उसे खींचकर प्रयागराज ले जा रहे हैं।

CG NEWS:छत्तीसगढ़ के स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़- शिक्षक की गिरफ़्तारी के बाद अब प्रधानपाठक भी सस्पेंड

92 साल की उम्र में उनकी माता गंगा मैया की जय के नारे लगा रही हैं, वहीं खुद सुदेश पाल भी गंगा मैया की जय के नारे लगाते हुए पैदल ही गाड़ी खींचकर ले जा रहे हैं।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Promotion