अलग अलग अपराध में 5 गिरफ्तार..पुलिस ने चलाया ऑपरेशन प्रहार..मंजनू समेत 3 चाकूबाजों पर कार्रवाई..तार चोर भी पकड़ाया
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़..पॉवर सप्लाई कट कर तार चुराया

बिलासपुर—सरकन्डा और सिटी कोतवाली पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्र में प्रहार अभियान के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सरकन्डा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर छेड़छाड़ के आरोपी समेत एनुमिनियम तार चोरी के आरोपी को भी धर दबोचा है। सिटी कोतवाली ने पुलिस ने सरेआम चाकूबाजी का करतब दिखाने और दहशत फैलाने के जुर्म में तीन आरोपियों को हथियार के साथ पकड़कर जेल दाखिल कराया है।
छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
सरकन्डा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर घर घुसकर छेड़छाड़ के आरोपी को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 16 जुलाई की शाम करीब 5.30 बजे कमरे में सोई थी। इस दौरान घर का दरवाजा खुला था। पति छत पर टहल रहे थे। अचानक शरीर में स्पर्श होने का अहसास हुआ। हड़बड़ा कर देखी कि अतुल सोनकर खड़ा था। देखते ही चिल्लाने लगी। बावजूद इसके आरोपी मो सीना दबाचा। चिल्लाने या किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भा दिया।
चिल्लाने पर छत से उसके पति पहुंच गए। आसपास के लोग भी एकत्रित हो गये। लोगों को देखते ही आरोपी अपनी स्कूटी और चाभी छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी मेन रोड चांटीडीह का रहने वाला है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने आपरेशन प्रहार के दौरान अतुल सोनकर को घेराबंदी कर पकड़ने के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है।
हुनर दिखाते चाकूबाज गिरफ्तार
सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार मुखबीर ने बताया कि मोहर्रम त्यौहार दौरान कुछ लडके हटरी चौक लाईफ केयर हॉस्पिटल जूना बिलासपुर के पास उत्पात मचा रहे है। हाथ में चाकू लेकर आमजन को डरा धमका रहे हैं। खबर के बाद कोतवाली पुलिस टीम ने धावा बोला। ऑपरेशन प्रहार के दौरान घेराबंदी कर तीन लडकों को धर दबोचा। तीनों आरोपियों से धारदार चाकू चापड बरामद किया गया।
आरोपियों का नाम जुनैद हुसैन,अनम हुसैन,और अमन हुसैन है। तीनों को धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत जेल दाखिल कराया गया है।
चोरी के जुर्म में पकड़ाया शातिर
बिजली विभाग के इंजीनियर राकेश राठौर ने सरकन्डा थाना पहुंचकर बिजली तार चोरी का अपराध दर्ज कराया। इंजीनियर ने बताया कि खमतराई स्थित 33 के.वी. पावर ग्रीड फीडर लाईन तकनीकि कारणों से बन्द है। इसके चलते मोपका क्षेत्र के खम्भों में लगे तार को किसी ने काटने के बाद करीब 270 मीटर तार चोरी किया है। अपराध को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम का गठन कर पतासाजी अभियान चलाया गया। इसी दौरान जानकारी मिली कि बहतराई निवासी मुकेश साहू बाड़ी में बिजली तार छिपाकर रखा है। पुलिस ने ठिकाने पर धावा बोलते हुए आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने तार चोरी का जुर्म कबूल किया। बरामद सामान 48000 से अधिक रूपयों की है। मुकेश साहू को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









