कांग्रेस पार्षद पर दर्ज होगा FIR…निगम कमिश्नर ने दिया आदेश…फर्जी रसीद से लाखों रूपयों में अमित ने बेचा सरकारी दुकान
बहतराई रोड स्थित दुकान का फर्जी रसीद से किया सौदा

बिलासपुर—निगम कमिश्नर अमित कुमार कांग्रेस पार्षद अमित कुमार सिंह के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने को कहा है। मामले में पुलिस कप्तान रजनेश सिंह को पत्र लिखकर बताया है कि अमित कुमार वार्ड क्रमांक 50 का पार्षद है। फर्जी रसीद का सहारा लेकर शासकीय सम्पत्ति को बेचा है।
जानकारी देते चलें कि निगम प्रशासन ने बहतराई रोड स्थित मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत दुकान का निर्माण किया है। कई दुकानों को अभी समुचित तरीके से आवंटित नहीं किया गया है। इसी दौरान दौरान निगम कमिश्नर को जानकारी मिली कि वार्ड क्रमांक 50 का स्थानीय पार्षद अमित कुमार सिंह फर्जी रसीद काटकर लोगों को दुकान आबंटित किया है।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अमित कुमार ने जांच पड़ताल को लेकर चार सदस्यीय एक टीम का गठन किया। टीम में सम्पदा शाखा प्रभारी सती यादव, जोन क्रमांक 7 कमिश्नर अरूण कुमार साहू, जोन क्रमांक 7 सहायक अभियंता सोम शेखर विश्वकर्मा और बाजार शाखा सहायक कार्यालय अधीक्षक राजेश देवांगन को जांच का जिम्मा दिया।
जांच टीम ने पड़ताल के दौरान पाया कि वार्ड क्रमांक 50 के कांग्रेस पार्षद अमित कुमार सिंह ने रूपया लेकर सरकारी दुकान का फर्जीवाड़ा कर आवंटित किया है। जांच पड़ताल की पूरी कार्रवाई के बाद निगम आयुक्त अमित कुमार ने पुलिस कप्तान को लिखे पत्र में बताया है कि फर्जी रसीद बुक क्रमांक 1550 और 1551 से अमित कुमार सिंह ने निगम के नाम रूपया लिया है। जबकि रसीद फर्जी है। आरोपी पार्षद के खिलाफ तत्काल अपराध दर्ज किया जाए।









