Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
11/23, 9:21 PM] Dr. RACHANA MISHRA PRO: *47 वाँ राउत नाचा महोत्सव: गड़वा बाजा की धुन पर दिखा अस्त्र शस्त्र और श्रृंगार का अद्भुत संगम*
*नाचा की पारंपरिक वेशभूषा में दिखे मुख्यमंत्री*
*नाचा राउत के शौर्य, गौरव, और समृद्धि सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक : मुख्यमंत्री*
[11/23, 9:23 PM] Dr. RACHANA MISHRA PRO: *मुख्यमंत्री ने सिटी कोतवाली मल्टीलेवल पार्किंग का किया लोकार्पण*
*29 करोड़ 76 लाख की लागत से बने बिल्डिंग में 192 कार 325 बाइक पार्किंग की सुविधा*
बिलासपुर, 23 नवंबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सिटी कोतवाली स्थित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण किया।29 करोड़ 76 लाख की लागत से साढ़े तीन एकड़ में कोतवाली थाना परिसर में तीन मंजिला मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाया गया है। इसमें ग्राउंड फ्लोर के अलावा सभी फ्लोर में पार्किंग की सुविधा दी गई है जिसमें 192 कार और 325 बाइक एक साथ पार्क की जा सकेगी। ग्राउंड फ्लोर को कमर्शियल कांप्लेक्स के तौर पर विकसित किया गया है जिसमें 46 दुकानों का निर्माण किया गया है। इसमें फायर फाइटिंग सिस्टम और लिफ्ट की भी सुविधा दी गई है। मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा मिलने से ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी साथ ही व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स से व्यापारियों और नागरिकों को व्यवस्थित बाजार भी उपलब्ध होगा।
[11/23, 9:33 PM] Dr. RACHANA MISHRA PRO: *कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि..*
*यादव समाज के लोग भगवान कृष्ण के वंशज हैं। आज के इस पावन अवसर पर मै कामना करता हूं कि यादव समाज एकता के सूत्र में बंध कर उत्तरोत्तर विकास करें और बेहतर शिक्षा प्राप्त करे। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राउत नाचा पर्व इसी भव्यता के साथ हमेशा आयोजित होता रहे।मैं आप सभी को राउत नाचा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं*
[11/23, 9:33 PM] Dr. RACHANA MISHRA PRO: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि राउत नाचा महोत्सव हमारे छत्तीसगढ़ के संस्कृति की पहचान और छत्तीसगढ़ के गौरव का प्रतीक है। हमारे यादव समाज के भाई-बहन गौ माता की सेवा और संवर्धन करते हैं। उन्होंने इस अवसर पर राउत परिवार के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
[11/23, 9:51 PM] Dr. RACHANA MISHRA PRO: समाचार
*47 वाँ राउत नाचा महोत्सव: गड़वा बाजा की धुन पर दिखा अस्त्र शस्त्र और श्रृंगार का अद्भुत संगम*
*नाचा की पारंपरिक वेशभूषा में दिखे मुख्यमंत्री*
*नाचा राउत के शौर्य, गौरव, और समृद्धि सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक : मुख्यमंत्री*
बिलासपुर, 23 नवम्बर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित 47 वे राउत नाचा कार्यक्रम में शामिल हुए। नाचा की पारंपरिक वेशभूषा मेंमुख्यमंत्री दिखे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यादव समाज के लोग भगवान कृष्ण के वंशज हैं। आज के इस पावन अवसर पर मै कामना करता हूं कि यादव समाज एकता के सूत्र में बंध कर उत्तरोत्तर विकास करें और बेहतर शिक्षा प्राप्त करे। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राउत नाचा पर्व इसी भव्यता के साथ हमेशा आयोजित होता रहे।मैं आप सभी को राउत नाचा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि राउत नाचा महोत्सव हमारे छत्तीसगढ़ के संस्कृति की पहचान और छत्तीसगढ़ के गौरव का प्रतीक है। हमारे यादव समाज के भाई-बहन गौ माता की सेवा और संवर्धन करते हैं। उन्होंने इस अवसर पर राउत परिवार के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
क्रमांक//
–00–

