शिक्षकों ने वित्त मंत्री चौधरी बंगले का किया घेराव…पुलिस और महिला शिक्षकों के बीच संघर्ष…बर्खास्त शिक्षक कर रहे समायोजन की मांग

बिलासपुर—शनिवार सुबह से नौकरी से बर्खास्त सहायक शिक्षकों ने रायपुर स्थित वित्तमंत्री ओपी चौधरी के बंगले का घेराव किया है। प्रदर्शन कर रहे बर्खास्त शिक्षक वित्त मंत्री ओपी चौधरी और सरकार से समायोजन की मांग कर रहे हैं। भीड़ को तीतर वितर करने में पुलिस को संघर्ष करना पड़ रहा है। बावजूद बर्खास्त शिक्षक वित्त मंत्री तक अपनी बात पहुंचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं

शनिवार की सुबह से ही बर्खास्त शिक्षक समायोजन की मांग को लेकर रायपुर स्थित वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बंगला का घेराव किया है। इस दौरान पुलिस और शिक्षकों के बीच जमकर बहस हुई है। महिला शिक्षिकाएं समायोजन की मांग को लेकर नारेबाजी कर रही हैं।  मौके पर पुलिस बल मौजूद है बावजूद इसके महिला शिक्षत्रकों को नियमत्रित करने में मुश्किल आ रही है।

बताते चलें किपिछले 15 महीनों से सहायक शिक्षक पद पर नौकरी करने वालों को कोर्ट के आदेश के बाद शासन ने बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त शिक्षक अपनी बहाली समेत नौकरी को लेकर लगातार सरकार पर दबाव बना रहे हैं। इसी क्रम में संयोजन की मांग को लेकर शिक्षक और शिक्षिकाएं रायपुर स्थित वित्त मंत्री बंगले के बहार प्रदर्शन कर रहे हैं।

पुलिस चेतावनी के बावजूद खबर लिखे जाने तक प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं है। पिछले चार टों से प्रदर्शन कर मंत्री और शासन पर समाोयजन किए जाने का दबाव बना रहे हैं प्रदर्शन करने पहुंची महिला शिक्षकाओं ने ने बताया सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। हमें बिना किसी आधार के बर्खास्त किया गया है. हम सरकार से समायोजन की मांग कर रहे हैं। सरकार सभी बर्खास्त शिक्षत्कों को समायोजित कर न्याय प्रदान करे। समायोजन के लिए कमेटी का गठन किया गया है। कब रिपोर्ट आएगी..सरकार हम शिक्षकों को जानकारी दे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लाड़ली बहनों और स्वच्छता दीदियों ने जताया आभार

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *