आईटीबीपी ने नक्‍सलियों के गढ़ में खोला नया कैंप

कोंडागांव।फरवरी, 2025: छत्‍तीसगढ़ राज्‍य में भारत सरकार के मिशन कगार-2026 (नक्‍सल उन्‍मूलन) में तेजी लाने और उसको अधिक प्रभावी तरीके से संचालित करने के लिए सामरिक क्षेत्रीय मुख्‍यालय (भुवनेश्‍वर), आईटीबीपी, कोंडागांव (छ.ग.) के अधीन आने वाली वाहिनियों द्वारा राज्‍य के धुर नक्‍सल प्रभावित इलाके अबूझमाड में नक्‍सलियों की पेठ को कम करने और उन पर काबू पाने के लिए नई सी.ओ.बी. खोलने का सिलसिला जारी है। इसी कडी में क्षेत्रीय मुख्‍यालय, आईटीबीपी की 41वीं वाहिनी, आईटीबीपी द्वारा 5 फरवरी, 2025 को इसी एक्सिस में कोडलियार, नारायणपुर से लगभग 5 किमी आगे कुतुल इलाके में नई सी.ओ.बी. स्‍थापित की गई है।

 आईटीबीपी की कुतुल चौकी खुलने से वहां निवास करने वाली आबादी के मन में भय समाप्‍त होगा और उनके दिल में सुरक्षा की भावना पैदा होगी। साथ ही नक्‍सलियों के मंसूबों पर काफी हद तक लगाम लगेगी और क्षेत्र की जनता को देश की मुख्‍य धारा से जोड़ने का मार्ग भी खुलेगा। श्री राणा युद्धवीर सिंह, डी.आई.जी., श्री अमित भाटी, सेनानी 53वीं वाहिनी, श्री नरेंद्र सिंह, सेनानी, 41वीं वाहिनी, आईटीबीपी के अधिकारी व जवान, श्री अमित कामले, डी.आई.जी.ए काकेर रेंज, श्री प्रभात कुमार, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर, डी.आर.जी. व छत्‍तीसगढ़ पुलिस की टीमें भी इस मौके पर मौजूद रहीं।

योगी सरकार ने वंदना को दिलाई थी ट्रेनिंग, चार साल पहले सॉफ्ट टॉयज का शुरू किया काम

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *