अलग अलग थाना पुलिस की कार्रवाई…एक दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार..नगद समेत मोबाइल और मोटरसायल बरामद
बिलासपुर— सरकन्डा और तखतपुर पुलिस ने अलग अलग समय में रेड कार्रवाई कर कुल 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों के पास से नगदी समेत महंगी मोटरसायकल जब्त किया गया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
सरकन्डा से पांच जुआरी गिरफ्तार
सोमवार को सरकन्डा पुलिस को जानकारी मिली कि महालक्ष्मी पैलेस परिसर मैदान बहतराई में कुछ व्यक्ति फड़ जमाकर रूपयों का दांव लगा रहे है। सूचना पर पुलिस टीम ने बहतराई स्थित ठिकाने पर धावा बोला। दांव लगाते जुआरी नरेन्द्र टण्डन, राजू साहू, जनक देवांगन, सुरेश मानिकपुरी और मुन्ना धिरी को जुआ खेलते धर दबोचा। फड़ से नगदी बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
जुआरियों पर तखतपुर पुलिस कार्रवाई
तखतपुर पुलिस के अनुसार ग्राम नगचुई निलगिरी प्लाट के पास सूचना के बाद रेड कार्रवाई को अंजाम दिया गया। घेराबंदी कर कुल 7 जुआरियों को नगदी के साथ ताश खेलते पकड़ा गया। कुल चार मोटर सायकल को भी जब्त किया गया। बरामद मोटरसायकल की कीमत करीब दो लाख रूपयों से अधिक है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट का अपराध दर्ज कार्रवाई की गयी है। प्रकरण में बीएनएस की धारा 112 भी जोड़ा गया है। पकड़े गए जुआरियों का नाम राम पाल राजपूत,राम मिलन भट्ट,संजय कश्यप,रोहित कश्यप,कृष्णा जायसवाल,हरीश कुलमित्र,देव दत कश्यप है। जुआरी तखतपुर और लोरमी के रहने वाले हैं।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









