नाबालिग का किया अपहरण…ऊंटी लेकर भागा और किया बलात्कार….गर्भवती करने के बाद लौटा आरोपी…पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुर—मस्तूरी थाना क्षेत्र के मल्हार पुलिस चौकी ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुर्गेश धीरज नरवापाराका रहने वाला है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी पुसकें ने मल्हार थाना पहुंचकर बताया कि किसी ने उसकी नाबालिक बेटी को भगा कर ले गया है। मामले में अपराध कायम किया गया।
पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि नाबालिक बालिका अपनी बडी बहन के घर ग्राम मुडपार मस्तूरी में है। पुलिस ने तत्काल ग्राम मुडपार पहुंचकर जांच पड़ताल को अंजाम दिया। ग्रामीणो ने बताया कि नाबालिक लडकी को दुर्गेश धीरज नामक व्यक्ति अपने घर में रखा है। पुलिस ने मुडपार स्थित दुर्गेश धीरज के घर में धावा बोला। नाबालिक के साथ दुर्गेश धीरज को कब्जे में लिया। बालिका के परिजनों को सूचित किया गया। पूछताछ के दौरान बालिका ने बताया कि आरोपी दुर्गेश बहला फुसलाकर ऊंटी लेकर उसके साथ लगातार जबरदस्ती किया। इस समय वह गर्भवती है। आरोपी को विधीवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।








