अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन 01 जुलाई से प्रारंभ
मुंगेली। छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग द्वारा कुल 295 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 01 जुलाई 2025 से शुरू होंगे, वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 01 जुलाई से 31 जुलाई तक इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पद के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में त्रुटी सुधार 10 अगस्त कर सकते है।
अग्निशमन विभाग अंतर्गत स्टेशन ऑफिसर के 21 पद, वाहन चालक के 14 पद, वाहन चालक सह ऑपरेटर के 86 पद, फायरमैन के 117 पद, स्टोर कीपर के 32 पद, मैकेनिक के 2 पद, वॉशरूम ऑपरेटर के 19 पद और वायरलेस ऑपरेटर (संविदा) के 04 पदो पर भर्ती की जाएगी।
पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने तथा समस्त जानकारी एवं दिशा-निर्देशों के लिए विभागीय वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।




58.png?w=390&resize=390,220&ssl=1)




