नहीं करेंगे गुणवत्ता से समझौता…संभागीय बैठक में PMGSY प्रमुख अभियंता की दो टूक…करना ही होगा 2025 तक बैच वन का काम

समय और गुणवत्ता से नहीं करेंगें समझौता..प्रमुख अभियंता

बिलासपुर—प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना प्रमुख अभियंता के के कटारे ने अधिकारियों के साथ संभागीय समीक्षा बैठक किया। इस दौरान उन्होने दो टूक कहा कि हम हर चुनौती के लिए तैयार हैं। लेकिन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेंगे। यदि अधिकारी और ठेकेदार अपनी आदतों से बाज नहीं आएंगे। तो इसका परिणाम ठीक नहीं होगा।  बैठक के दौरान प्रमुख अभियंता ने संभागीय क्षेत्र में किए जा रहे निर्माण कार्यों को लेकर संतोष भी जाहिर किया। 
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रमुख अभियंता केके कटारे एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। उन्होने संभाग के दूरस्थ क्षेत्र में किये जा रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। खासकर पीएम जनमन योजना के तहत ग्राम बगथपारा और छपरापारा में निर्माण कार्यों  का जायजा लिया। कार्य की प्रगति पर खुशी भी जाहिर किया।
निरीक्षम कार्य के बाद प्रमुख अभियंता ने सेंदरी स्थित आरआरएनएमयू कार्यालय में अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ बैठक किया। बैठक में पीएम जन मन योजना, नवीनीकरण ,संधारण कार्यों, वृहद पुल निर्माण परियोजनाओं समेत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के प्रगति को लेकर अधिकारियों और ठेकेदारों से संवाद किया।
कटारे ने उपस्थित अधिकारियों और ठेकेदारों से दो टूक कहा कि हम चुनौती से घबराते नहीं है। लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि हम निर्माण कार्य में गुमवत्ता से भी समझौता् नहीं करते। कटारे ने ठेकेदारों के साथ निर्माण कार्यों को लेकर संवाद किया। प्रत्येक परियोजना के विकास पर बारीकी से समीक्षा करते हुए सभी कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुसार करने का निर्देश दिया। प्रमुख अभियंता ने विशेष रूप से पीएम जन मन बैच वन के कार्यों को मार्च 2025 तक पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया।
 महत्वपूर्ण बैठक में अधीक्षण अभियंता बिलासपुर वरुण राजपूत , कार्यपालन अभियंता एक्का पीएमजीएसवाई, बिलासपुर, कार्यपालन अभियंता संतोष नाग पीएमजीएसवाई, कोरबा, कार्यपालन अभियंता अमर सिंह राज पीएमजीएसवाई, मुंगेली, कार्यपालन अभियंता सिदार पीएमजीएसवाई, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के अलावा विभाग के सभी फील्ड इंजीनियरिंग स्टाफ और ठेकेदार उपस्थित थे।
बैठक में प्रमुख अभियंता केके कटारे ने बताया कि पीएम जनमन योजना के तहत ग्राम बगथपारा और छपरापारा में कार्य  प्रगति पर हैं। उन्होने दुहराया कि निरीक्षण के दौरान परियोजनाओं की प्रगति काफी संतोषजनक है। अधिकारियों से कहा कि काम बेशक चुनौतीपूर्ण  क्यों ना हो लेकिन हम गुणवत्ता से समझौता नहीं करेंगे। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि ठेकेदारों से मानक के अनुसार काम कराएं। क्योंकि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
ठेकेदार और इंजीनियरिंग टीम को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को जल्द से जल्द और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा करें। ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पडा।  योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द मिले।ो
महिला कांग्रेस नेत्री समेत 300 मतदाताओं का नाम वोटरलिस्ट से गायब..कांग्रेसियों ने लगाया भाजपा पर गंभीर आरोप..SDM ने मंगाई आपत्ति

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles