मां ने जन्मदिन पर फोन दिलाने से मना किया तो नाबालिग ने कर ली आत्महत्या

महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक नाबालिग युवक ने आत्महत्या कर ली। 15 वर्षीय लड़के ने आत्महत्या इसलिए कर ली, क्योंकि उसकी मां ने उसे उसके जन्मदिन पर मोबाइल फोन दिलाने से मना कर दिया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात मिराज शहर में हुई। उन्होंने बताया कि विश्वजीत रमेश चमदानवाले ने अपने घर में फांसी लगाकर तब आत्महत्या कर ली, जब उसकी मां और बहन सो रही थीं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विश्वजीत ने दो दिन पहले अपना जन्मदिन मनाया था और अपनी मां से मोबाइल फोन मांगा था।

मां ने कुछ वित्तीय समस्याओं के कारण फोन दिलाने से मना कर दिया था।

अगले दिन लड़के के परिवार ने उसे फंदे से लटका हुआ पाया। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली गई है और इस संबंध में विस्तृत जांच जारी है।

अन्य खबर में दिल्ली के खिड़की गांव में एक युवती ने अपने घर में आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि 19 वर्षीय युवती को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि वह बिहार के धुमाटांड भंगहा गांव की मूल निवासी थी।

पुलिस ने बताया कि उसने दिल्ली निवासी संदीप से उसकी पहली पत्नी की सहमति से सितंबर 2023 में शादी की थी।

संदीप की पहली पत्नी बच्चे को जन्म नहीं दे पा रही थी, इसलिए दूसरी शादी की गई थी। युवती ने पांच महीने पहले ही एक बच्ची को जन्म दिया था।

Budh Gochar 2025: 10 दिसंबर से बदल जाएगी किस्मत! बुध के अनुराधा नक्षत्र प्रवेश से इन 3 राशियों पर बरसेगा अपार सौभाग्य

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “संदीप अपने भाई के बेटे को स्कूल से लेने के लिए शनिवार दोपहर को घर से निकला था।

जब वह वापस लौटा तो उसने पत्नी को कमरे में बेहोशी की हालत में देखा। टीम ने घटनास्थल से चुन्नी, मोबाइल फोन और कथित सुसाइड नोट बरामद किया है।”

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया, “मौके से इकट्ठा किए गए सबूतों का फोरेंसिक विश्लेषण किया जा रहा है।”

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles