हम किस आदेश का करें पालन…बिना संशोधन थमाया गया दूसरा आदेश…प्रांतीय सचिव ने कहा..कर्मचारियों में भ्रम की स्थिति…
कर्मचारियों ने सुनाई जिला निर्वाचन अधिकारी को अपनी पीड़ा

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ प्रांतीय सचिव पवन शर्मा ने कहा..आदेश पर आदेश जारी होने से कर्मचारियों में भ्रम की स्थिति बन गयी है। अभी पुराना आदेश निरस्त नहीं हुआ कि जिला चुनाव टीम ने नया आदेश जारी कर दिया है। समझ नहीं आ रहा है कि हम पहले वाले आदेश का पालन करें…या दूसरे आदेश पर अमल करें। जबकि हम एक समय में एक ही आदेश का पालन कर सकते हैं। जाहिर सी बात है कि दूसरा आदेश का पालन संभव नहीं होगा।मतलब हर हालत में कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा है। कर्मचारी नेता ने बताया कि प्रतिनिधिमण्डल ने जिला चुनाव अधिकारी के सामने अपनी समस्या को रखा है। उम्मीद है कि चुनाव अधिकारी कर्मचारियों को भ्रम की स्थिति से जरूर निकालेंगे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ प्रांतीय सचिव पवन शर्मा की अगुवाई में कर्मचारियों का प्रतिनिधि मण्डल जिला चुनाव अधिकारी से मिलकर अपनी समस्या को रखा है। जिला चुनाव अधिकारी के सामने समस्या पेश करने के बाद पवन शर्मा ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में अपनी भूमिका को लेकर कर्मचारियों में भ्रम की स्थिति है।
पवन शर्मा ने बताया कि नगर पालिका निगम ,नगर पंचायत, नगर पालिका के लिए अलग-अलग रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त हैं। नगरी निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए कर्मचारियों का विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। इसी दौरान नगर पंचायत रिटर्निंग अधिकारी ने भी आदेश जारी कर 30 और 31 जनवरी को प्रशिक्षण में शामिल होने को कहा है। दिया। जबकि पहले आदेश में कर्मचारियों की 25 जनवरी की मतदान दल में ड्यूटी लगाई गयी है। जिसके चलते कर्मचारियों में भ्रम की स्थिति है कि किस आदेश का पालन किया जाए।
पवन शर्मा ने बताया कि नगर पंचायत कोटा रिटर्निंग अधिकारी ने आदेश जारी कर 30 जनवरी को सुबह 10:30 बजे प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने को कहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय स्वामी आत्मानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय दयालभाई कुशालभाई पटेल स्कूल में होगा। यहां भी निकाय चुनाव के लिए जारी पुराने आदेश में किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया गया है। पहले आदेश के अनुसार ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों को 31 जनवरी 2025 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित 10 से डेढ़ बजे के बीच प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होना है। मतलब एक कर्मचारी को दो जगह अलग अलग ठिकाने में दो चुनावों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होना है। 31 जनवरी को प्रशिक्षण कार्यक्रम दो पाली में होगा।
कर्मचारी नेता ने कहा कि इस प्रकार के आदेश जारी होने से कर्मचारियों में भ्रम की स्थिति है। ऐसे आदेशों के जारी होने से कर्मचारियों को अनावश्यक शारीरिक ,मानसिक और आर्थिक कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ रहा है। कर्मचारी संघ की मांग है कि आगामी पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिया जाए कि प्रशिक्षण संबंधी आदेश स्पष्ट हो। ताकि कर्मचारियों को अनावश्यक शारीरिक मानसिक और आर्थिक कठिनाइयों का सामना नही करना पड़े।
हमने जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण के सामने प्रतिनिधि मण्डल के साथ अपनी पीड़ा को लिखित में पेश किया है। उम्मीद है कि हमारी पीड़ा को महसूस किया जाएगा। प्रतिनिधिमण्डल में जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव, जिला सचिव किशोर शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे।









