Weekly Horoacope 2025-साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति

Weekly Horoacope 2025-साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

Weekly Horoacope 2025-मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए आय प्राप्ति के नए स्रोत निर्मित हो सकते है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपको नए अनुबंध प्राप्त होने की संभावना रहेगी। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। हफ्ते के मध्य में क्रोध तथा वाणी पर संयम बनाये रखने की सलाह रहेगी। संतान पक्ष से लाभ मिल सकता है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा।

Weekly Horoacope 2025-वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को पारिवारिक सदस्यों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर जो प्रयास चल रहे थे उसमे आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा वर्ग को इस हफ्ते प्रमोशन तथा इन्क्रीमेंट के संदर्भ में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते है। व्यापार सम्बन्धी नए विचार आपके मन में आ सकते है। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। हफ्ते के अंत में सेहत दिक्कत दे सकती है।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों की भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होने के योग बने रहेंगे।नौकरी कर रहे जातकों को इस हफ्ते कार्यस्थल पर पर लाभ मिल सकता है तथा नयी जॉब को लेकर दिए इंटरव्यू में आप सफल हो सकते है। माता का सहयोग इस हफ्ते आपको मिलेगा। जीवनसाथी के ऊपर धन का खर्च हो सकता है। सेहत का ध्यान रखे। धन का लाभ भी इस हफ्ते आपको मिल सकता है।

CG NEWS:प्राचार्य पदोन्नति की मांग को लेकर विधान सभा अध्यक्ष से चर्चा

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को शुरुआत में मनचाही यात्रा तथा खर्च से परेशानी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कामकाज का बोझ अधिक बना रह सकता है। हफ्ते के मध्य से स्थितियां आपके पक्ष में आएगी। अचानक कोई धन का लाभ आपको प्रसन्नता दे सकता है। इस हफ्ते आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुनियोजित तरीके से बढ़ाने हेतु प्रयासरत रहेंगे तथा सफल भी होंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा।Weekly Horoacope 2025

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को धन से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। इस हफ्ते साझेदारी मैं किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते है। इस समय मित्रो का सहयोग आपको पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। इस हफ्ते आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा आपको मान सम्मान की प्राप्ति मिलेगी। हफ्ते के मध्य में कुछ दौड़ भाग तथा खर्च संभव है। कोई शुभ समाचार भी आपको इस हफ्ते के अंत तक मिल सकता है।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातक को कार्यक्षेत्र मैं कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। नयी जॉब का ऑफर आपको इस हफ्ते मिल सकते है। इस हफ्ते आपका परिवार तथा दाम्पत्य जीवन बहुत अच्छा बना रहेगा। कमीशन से जुड़े कार्य इस हफ्ते आपको अच्छे लाभ दे सकते है। इस हफ्ते स्त्री वर्ग द्वारा आपको कुछ लाभ मिल सकते है। सेहत का ध्यान रखें ,हफ्ते का अंत कुछ खर्च वाला हो सकता है।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता बहुत ही अच्छा रहने वाला है। नौकरी की तलाश इस हफ्ते समाप्त हो सकती है। चल रही जॉब में पदोन्नति के अवसर आपको मिल सकते है। भाग्य का सहयोग आपको मिलेगा। अधिकारी वर्ग के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। आय के नए मार्ग आपको मिल सकते है। पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। मित्रों के साथ पार्टी का आनंद ले सकते है।Weekly Horoacope 2025

नशे के खिलाफ चला बुलडोजर...सैकड़ों लीटर शराब नष्ट...217 किलो अधिक गांजा स्वाहा...कड़ी निगरानी में पुलिस कार्रवाई

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों की शुरुआती दिनों में सेहत गड़बड़ा सकती है तथा आप व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद कर सकते है। इस हफ्ते नौकरी के कार्यो मैं सफलता की प्राप्ति मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। प्रेमी वर्ग के लिए हफ्ता अच्छे फल प्रदान करेगा। भाग्य का सहयोग इस हफ्ते आपको अच्छे लाभ दे सकता है। धन का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।Weekly Horoacope 2025

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को अपनी सुख सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातको के लिए यह हफ्ता अच्छे लाभ देने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता में प्रगाढ़ता आएगी। हफ़्ते का मध्य सेहत तथा खर्च को लेकर कुछ चिंता दे सकता है। इस हफ्ते आप किसी धार्मिक स्थल की सैर कर सकते है। छात्रों के लिए यह हफ्ता पूर्ण रूप से मददगार बना रहेगा।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि जातकों का मन आर्थिक उलझनों के चलते विचलित बना रह सकता है। इस हफ्ते व्यवसाय से सम्बंधित लिए गए निर्णय आपको लाभ दे सकते है। जीवनसाथी द्वारा आपको कोई लाभ प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाये तो आपको हड्डियों और नसों से सम्बंधित तकलीफ हो सकती है। इस हफ्ते धन को लेकर किये जा रहे प्रयास मैं आपको कुछ अवरोध मिल सकते है।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को नौकरी तथा व्यापार को लेकर स्थितियां अच्छी बनी रहेगी।इस हफ्ते आपको अचानक धन लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते है। हफ्ते के मध्य भाग में कुछ मानसिक तनाव के चलते सिरदर्द की समस्या हो सकती है । कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ कटु भाषा का प्रयोग करने से बचे। संतान सुख की प्राप्ति होगी। आपका घरेलु जीवन अच्छा बना रहेगा।

CG NEWS:परिवार नियोजन की जनजागरुकता के लिए कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर सारथी वाहन को किया रवाना

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र मैं उनकी योग्यता और क्षमता की तारीफ मिल सकती है।नौकरीपेशा वर्ग के जातको का कार्यक्षेत्र मैं प्रदर्शन ठीक रहेगा। इस हफ्ते आपको मानसिक उलझन परेशान कर सकती है। किसी भी प्रकार के निर्णय में जल्दबाजी न करे सोच विचार के साथ कदम उठाये। धन का लाभ आपको मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें गलत खानपान दिक्कत दे सकता है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles