घूरू स्थित सरकारी जमीन से हटेगा बेजाकब्जा..कलेक्टर की मुहर..यहां बनेगा हाईटेक सब्जी मार्केट..16 करोड़ में बनेगी नई सड़क

शहर को वाचनालय,नई सड़क की सौगात...डेयरी को भेजा जाएगा गोकुलनगर

बिलासपुर—कलेक्टर अवनीश शरण ने शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा किया। नागरिक सुविधाओं के मद्देनजर प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर स्थलों का निरीक्षण किया। बृहस्पति बाजार,जूना बिलासपुर,अमेरी से लेकर तिफरा तक स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर के साथ  नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार और सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना ने भी प्रस्तावित योजनाओं के लिए स्थल का निरीक्षण किया।
6 करोड़ में बनेगा वाचनालय
      शनिवार को कलेक्टर अवनीश ने आमजन के लिए प्रस्तावित योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ शहर का कोना कोना पहुंचे।
जूना बिलासपुर स्थित जिला पशु चिकित्सालय पहुंचकर एक हिस्से में लाइब्रेरी निर्माण के लिए स्थल चिन्हांकित किया। यहां स्मार्ट सिटी और डीएमएफ मिलाकर लगभग 6 करोड़ की लागत से निर्माण किया जायेगा। मुख्य रूप से बच्चों और बुजुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर लाइब्रेरी सह वाचनालय का विकास होगा। वाचनालय में एक साथ लगभग 80 लोगों की बैठने की व्यवस्था होगी।
सब्जी मार्केट को हरी झण्डी
कलेक्टर अवनीश शरण निगम कमिश्नर अमित कुमार और सहायक कलेक्टर तन्मय खन्ना के साथ बृहस्पति बाजार पहुंचे। प्रस्तावित सब्जी मार्केट के लिए स्थान का जायजा लिया। नक्शा और स्थल का मिलान कर परियोजना को समझा। अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि डीएमएफ और नगर निगम की संयुक्त राशि से सब्जी मार्केट का निर्माण किया जाएगा। सब्जी मार्केट में  218 चबूतरा और 37 दुकान बनाए जाएँगे। पार्किंग, इमरजेंसी एक्जिट और वेंटिलेशन की व्यवस्था होगी। कलेक्टर ने योजना और स्थल पर मुहर लाया। काम शुरू करने का आदेश भी दिया।
नई सड़क पर खर्च होगा 16 करोड़
         कलेक्टर शहर आने के लिए वैकल्पिक प्रवेश मार्ग के रूप में चिन्हांकित तिफरा से अमेरी मार्ग का निरीक्षण किया। सड़क निर्माण के लिए लगभग 16 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीक़त के बाद राशि से  मुआवजा वितरण के अलावा सड़क निर्माण किया जाएगा। सड़क की लंबाई 3.50 किलोमीटर और चौड़ाई 10 मीटर होगी।इस दौरान कलेक्टर ने सड़क अलाइनमेंट को भी देखा।  पीडब्ल्यूडी को जरूरी दिशा निर्देश भी दिया।
डेयरी को करें गोकुल नगर में शिफ्ट..कलेक्टर
          कलेक्टर घुरू स्थित गोकुल नगर की व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। उन्होने नगर सड़कों के रिनोवेट करने का प्रस्ताव पेश करने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि कुछ लोग गोकुल नगर में स्थल आबंटन के बाद भी शहर के भीतर डेयरी संचालित कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जल्द से जल्द गोकुल नगर में शिफ्ट करने को कहा। गोकुलनगर  स्थित वेटेरिनरी हॉस्पिटल में नियमित रूप से पशु चिकित्सक की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा ।
66 एकड़ जमीन होगा कब्जा मुक्त
इस दौरान कलेक्टर को बताया गया कि अन्य शासकीय योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए नगर निगम को घुरू में लगभग 66 एकड़ जमीन शासन से आबंटित है। जमीन के हिस्से पर संघटित होकर कुछ लोग कब्जा कर लिए हैं। कलेक्टर ने नाराज़गी जाहिर करते हुए अतिक्रमण किए जमीन को कब्जा मुक्त करने को कहा।
CGPSC Assistant Professor Recruitment 2025- छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षा को बड़ी ताकत: 125 सहायक प्राध्यापकों की सीधी भर्ती

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles