कलेक्टर और आयुक्त ने किया घुरू का भ्रमण..आदेश मिलते ही टीम ने किया बाउंड्रीवाल जमीदोज…MGM स्कूल पर चलेगा बुलडोजर..कहा..सम्पूर्ण गोकने नाला का करें सीमांकन
कलेक्टर ने कहा..सम्पूर्ण गोकने नाला का होगा सीमांकन

बिलासपुर—बिलासपुर…कलेक्टर अवनीश शरण और निगम आयुक्त औचक सकरी तहसील क्षेत्र का भ्रमण करने पहुंचे। इस दौरान तहसीलदार अश्वनी कंवर को साथ लेकर घुरू स्थित गोकने नाला पर अतिक्रमण किये गए स्थल का जायजा लिया। तहसीलदार को तत्काल एमजीएम स्कूल के अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। मौके पर मौजूद निगम की टीम ने देखते ही देखते एमजीएम के पीछे बनायी गयी बाउंड्रीवाल को जमीदोज कर दिया है।
गोकने नाला का होगा सीमांकन
कलेक्टर अवनीश शरण निगम आयुक्त को साथ लेकर घूरू स्थित एमजीएम स्कूल के पीछे गोकने नाला स्थल पहुंचे। इस दौरान तहसीलदार अश्वनी कंवर को भी कलेक्टर ने तलब किया। कलेक्टर ने वस्तुस्थिति देखने के बाद शहर से होकर गुजरने वाले गोेकने नाला का संपूर्ण रूप से सीमांकन करने का आदेश दिया। कलेक्टर ने कहा कि नाले की सीमा पर अतिक्रमण को गंभीरता से साथ हटाया जाएगा। सीमांकन के बाद नाले को पक्का बनाया जाएगा । नाला के किनारे नया सड़क विकसित जाएगा । ताकि लोगों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हो सके।
ऊंची दीवार हटाने का दिया आदेश
कलेक्टर ने घुरू में मौके पर पहुंचकर नाले के मार्ग का अवलोकन करने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होने पाया कि बेज़ा कब्जाधारियों ने अतिक्रमण कर ऊंची दीवार खड़ी कर दिए है। जिसके कारण नाले तक नहीं पहुंचा जसके। कलेक्टर ने नाले की जमीन पर खड़ी दीवार और निर्मित सड़कों को जमींदोज करने के निर्देश दिए। । भ्रमण के दौरान तिफरा हाई टेक बस स्टैंड के रेनोवेशन कार्य का भी जायज़ा लिया।
कलेक्टर ने किया सीमा का मिलान
जानकारी देते चलें कि घुरू में एमजीएम स्कूल के समीप कुछ लोगों ने नाले पर अवैध कब्जा किया है। अतिक्रमण कर प्राकृतिक नाले की दिशा ही बदल दिया है। कलेक्टर अवनीश शरम आज निगम और राजस्व अफसरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नक्शा, खसरा से नाले की सीमा का मिलान किया। अवैध कब्जे की प्रारंभिक जानकारी सामने आई । नाराज कलेक्टर ने सभी अवैध संरचनाओं को नेस्तनाबूद करने को कहा।
अवैध निर्माण पर तत्काल चला बुलडोजर
कलेक्टर के आदेश पर सकरी तहसीलदार अश्नवनी कंवर की अगुवाई में टीम ने तत्काल बाद अवैध कब्जा के विरुद्ध कार्रवाई को अंजाम दिया। 4 जेसीबी मशीनों से मात्र डेढ़ घंटे में दीवार को जमीदोज कर दिया। सड़कें भी उखाड़ दिए । साथ साथ मलबा का परिवहन भी किया जा रहा है। तहसीलदार अश्विनी कंवर की अगुवाई में तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान नगर निगम का दस्ता और राजस्व और बड़ी संख्या में पुलिस बल भी उपस्थित थे।
स्कूल पर भी चलेगा बुलडोजर
अश्वनी कंवर ने बताया कि कलेक्टर के सामने सारी स्थिति को स्पष्ट किया गया है। एमजीएम स्कूल के पीछे वाला मैदान गोलने नाला और सरकारी जमीन का हिस्सा है। कलेक्टर ने तत्काल अतिक्रमण हटाने को कहा है। जल्द ही एमजीएम स्कूल का अतिक्रमण हटाया जाएगा।
बस स्टैंड के रिनोवेशन कार्य का लिया जायज़ा
कलेक्टर ने घुरू के बाद तीफरा स्थित हाईटेक बस स्टैंड के रिनोवेशन कार्य का जायजा लिया । उन्होंने बस खड़ी वाले स्थल का मुआयना किया। कीचड़ होने की समस्या को दूर करने सीसी रोड बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रेन बसेरा निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने को कहा ।
बताते चलें कि नया बस स्टैंड में 120 क्षमता के दो रेन बसेरा बनाए जा रहे हैं । निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। इससे कम आय समूह के यात्रियों को ठहरने की सुविधा रहेगी। कलेक्टर ने एसीपी वर्क का भी निरीक्षण किया। सेप्टिक टैंक और ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त करने की निर्देश दिए।









