VIDEOः दम और रम के साथ पकड़ाए भाजपा और कांग्रेसी..पुलिस टीम का छत्तीसगढ भवन में छापा…कुछ फरार,कुछ गिरफ्तार

पुलिस कप्तान का छापा...डाला दिया रंग में भंग

बिलासपुर— पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने रात्रि 9 बजे के आसपार मुखबीर की सूचना पर छत्तीसगढ भवन में धावा बोला। व्हीआईपी छत्तीसगढ़ भवन के पीछे दम और रम के साथ बैठे एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कराया। कार्रवाई के दौरान करीब 7 से अधिक लोग  भागने में कामयाब रहे। अन्य सात लोगों को पकड़कर सिविल लाइन थाना लाया गया।

पुलिस कप्तान के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार सभी सातों का ब्रेथ एनालाइजर कराया। चार लोगों को शराब सेवन का दोषी पाया गया। जबकि तीन लोग साफ सुथरा साबित हुए।

सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा और कांग्रेस के एक दर्जन नेताओं का नाम है।

ब्रेथ एनालाइजर के बाद शराब सेवन के आरोप में पुलिस ने भाजपा और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ 36(च) का अपराध दर्ज किया। इसके बाद सभी को पेनाल्टी के साथ रिहा कर दिया।

दूसरे चरण की वोटिंग कल, आज थमेगा चुनावी शोर— इन विधानसभा सीटों पर शाम 4 बजे तक होगा मतदान

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles