Bilaspur News

पशु चिकित्सालय कर्मचारी बर्खास्त..करीब साढ़े 3 साल से गायब…कलेक्टर आदेश पर उप संचालक ने जारी किया आदेश

शासन के दिशा निर्देश पर परिचारक बर्खास्त

बिलासपुर— करीब साढ़े तीन साल से विभाग और कामकाज से गायब पशु चिकित्सालय विभाग के कर्मचारी को कलेक्टर आदेश पर उप संचालक ने बर्खास्त किया है। कर्मचारी का नाम संजय कुमार यादव है। संजय बिल्हा ब्लाक स्थित पशु औषधालय पासीद में पदस्थ है। उप संचालक जीएसएस तंवर ने बताया कि बर्खास्तगी के पहले संजय को नोटिस जारी करने के अलावा नदारदी को लेकर अखबार में विज्ञापन भी जारी किया गया था।
शासन के निर्देश पर लम्बे समय से नदारद पशु चिकित्सालय विभाग के परिचालक कर्मचारी संजय यादव को बर्खास्त किया गया है। मामले में कलेक्टर ने आदेश जारी कर ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही थी। मामले में उप संचालक विकास विभाग ने बर्खास्तगी का आदेश जारी किया है।
मामले में संयुक्त संचालक डॉ. जी.एस.एस. तंवर ने बताया कि संजय यादव पिछले साढ़े तीन साल से ज्यादा समय से काम काज से नदारद हैं। इस बात को लेकर बिल्हा ब्लाक के पासीद में परिचारक पद पर पदस्थ संजय यादव को कई बार नोटिस भी जारी किया गया। बावजूद इसके जवाब पेश नहीं किया गया। ना ही उन्होने किसी प्रकार की सूचना से अवगत ही कराया।
तंवर ने बताया कि शासन  ने लम्बे समय से लगातार अनुपस्थित रहने वालों की सेवा समाप्ति का आदेश दिया है। इसी क्रम में बिल्हा ब्लॉक के पशु औषधालय पासीद में पदस्थ परिचारक संजय कुमार यादव के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। बिना अनुमति 17 दिसम्बर 2019 से कार्यालय में अनुपस्थित हैं। 31 मई 2024 को समाचार पत्र के माध्यम से नोटिस भी जारी किया गया। बावजूद इसके किसी प्रकार का जवाब नहीं आया।
लंबी अवधि तक अनुपस्थित रहने के कारण शासन के दिशा निर्देश और कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश पर संजय कुमार यादव को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा 1966 नियम 10 के तहत तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से बर्खास्त किया गया है।
लम्बे चौड़े वादा के साथ भाजपा ने जारी किया अटल घोषणा पत्र..लोक लुभावन वादा के बीच..बोले मंत्री साव..प्रदेश को प्रशासक नहीं सरकार चला रही
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close