UPSC Civil Services Examination : सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी

संघ लोक सेवा आयोग ने 2026 सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिससे प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने का बड़ा अवसर खुला है. कुल 933 पद भरे जाएंगे और आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है.

UPSC Civil Services Examination।संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने साल 2026 की सिविल सेवा परीक्षा और भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा मौका है.

UPSC Civil Services Examination।इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए आईएएस, आईपीएस, आईएफएस समेत कई केंद्रीय सेवाओं में अधिकारियों का चयन होगा. कुल 933 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तारीख तक फॉर्म भर सकते हैं. आयोग ने आवेदन, एज लिमिट, अटेंप्ट और एग्जाम सेंटर से जुड़े सभी जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है. उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक तय की गई है. आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि अंतिम दिनों की भीड़ से बचने के लिए पहले ही आवेदन पूरा कर लें.

घोषित कुल पदों में से करीब 35 सीटें दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखी गई हैं. चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न केंद्रीय सेवाओं और विभागों में अधिकारी पद पर नियुक्त किया जाएगा. रिजर्वेशन का लाभ सरकारी नियमों के अनुसार दिया जाएगा.

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट डिग्री होना जरूरी है. जो छात्र फाइनल ईयर में हैं, वो भी प्रिलम्स एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

एज लिमिट की बात करें तो यह 21 से 32 वर्ष रखी गई है, जिसकी काउंटिंग 1 अगस्त 2026 से होगी. OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 3 साल और SC/ST कैंडिडेट्स को 5 साल की छूट मिलेगी.

जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार 6 बार परीक्षा दे सकते हैं. ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग को 9 प्रयास मिलेंगे. एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा तक प्रयास की कोई सीमा नहीं है.

अब आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है. OTR प्रोफाइल बनाने के बाद ही फॉर्म भरा जा सकेगा.

सामान्य और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये है, जबकि महिलाओं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए आवेदन फ्री है. फोटो नई होनी चाहिए और उस पर नाम और तारीख लिखी हो.

प्रिलिम्स एग्जाम के सेंटर पहले आओपहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे. इसलिए पसंदीदा शहर में केंद्र पाने के लिए जल्दी आवेदन करना फायदेमंद रहेगा.

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles