केन्द्रीय मंत्री ने हरी झण्डी दिखाकर रथयात्रा को किया रवाना…कहा…25 मण्डलों में टीम करेगी भ्रमण…युवाओं को बनाएंगे सदस्य
दिग्गज नेताओं ने कहा...पार्टी की रीति नीति से किया जाएगा जागरूक

बिलासपुर—भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यता रथ को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन ने भाजपा कार्यालय से गरिमामय वातावरण के बीच हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक विशेष रूप से मौजूद थे। रथयात्रा के दौरान युवा मोर्चा की टीम 25 मण्डलों में भाजपा की रीति नीति से युवाओं को जोड़ेगी।
भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में सदस्यता रथयात्रा को हरि झंडी दिखा कर रवाना किया। युवामोर्चा की अगुवाई में निकलने वाली रथयात्रा को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने हरी झंडी दिखाया। इस दौरान बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला पूर्व विधायक डा कृष्णमूर्ति बांधी जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत सहित जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित थे।
रथयात्रा के दौरान भाजपा युवा मोर्चा की टीम जिले सभी 25 मण्डलों में यात्रा कर भाजपा के सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाएगी। अभियान का संचालन पूरी तरह से युवामोर्चा के कार्यकर्ता करेंगे। जिला सदस्यता प्रभारी रितेंद्र प्रताप सिंह और जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने बताया कि रथयात्रा भाजपा कार्यालय से निकल कर बिलासपुर विधानसभा के मध्य मण्डल पहुंची। तेलीपारा, सिटी कोतवाली चौक,महाराणा चौक में सैकड़ो लोगों को सदस्य बनाकर भाजपा से जोड़ा गया।
इस अवसर पर पूर्व महापौर किशोर राय दीपक सिंह सौरभ सिंह तिलक देवांगन इंशू गुप्ता रोहित मिश्रा आशीष तिवारी महर्षि बाजपेई वैभव गुप्ता मोनू रजक नितिन छाबड़ा मुकेश राव मनीष पाठक संदीप केसरी यश गौरहा उपस्थित थे ।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे






