मुख्य अभियंता की भावभीनी विदाई…धर ने कहा..इस कल्चर को बनाकर रखें..हमारा काम ही है जनता की सेवा करना..नये अधिकारी ने लिया पदभार
मुख्य अभियंता ने कहा...विकास के अधूरे कार्य को करेंगे पूरा

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर मुख्य अभियंता ए.के.धर का स्थानांतरण एस.एंड पी. कार्यालय रायपुर हो गया है। तिफऱा स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों ने सम्मान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भावभीनी विदाई दी है। कार्यक्रम में मुख्य अभियंता की कुशल नेतृत्व की जमकर तारीफ की। साथ ही उनकी अगुवाई में बिजली के क्षेत्र में किए गये कार्य को तारीफ की है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अभियंता धर ने कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारियो के प्रति आभार जाहिर किया। उन्होने कहा कि जनता की सेवा करना हमारा धर्म है। हमने यह काम मिल जुलकर किया है। इस सहयोग को हमेशा याद रखूंगा। धर ने कहा उम्मीद है कि हम कहीं भी रहें..लेकिन अपनी जिम्म्मेदारियों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर नवागत मुख्य अभियंता ए.के. अम्बस्ट का स्टाफ और धर ने स्वागत किया गया। अम्बष्ट ने 4 अक्टूबर को दोपहर बाद क्षेत्रीय मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। पदभार लेने के बाद अम्बस्ट ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों कोे संबोधित किया। उन्होने कहा कि बिलासपुर के बिजली उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण विद्युत की आपूर्ति करेंगे। अपूर्ण निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने की हमारी पहली जिम्मेदारी है। बिजली संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण कराना हमारा सर्वोच्च प्रयास रहेगा।
विदाई और सम्मान कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता डी.के.भोजक, कार्यपालन अभियंता बी.के.सरकार समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी विशेष रूप सेउपस्थित थे। समारोह का संचालन जनसंपर्क अधिकारी मुकेश माथुर ने किया ।









