दो साल पहले घर बुलाया…मौका पाकर किया बलात्कार…सिलसिला दो साल तक चला…फिर वीडियो दिखाकर कहा..नहीं करूंगा शादी
आरोपी को सरकन्डा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर—-सरकंडा पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता से पिछले दो साल से शारीरिक रिश्ता बनाने के जुर्म में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम विधेन्दु शुक्ला है। रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि दोनों की साल 2021 में जान पहचान हुई। आरोपी ने पहली बार राजकिशोर नगर स्थित अपने घर बुलाकर बलात्कार किया।
सरकन्डा पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 22 अक्टूबर 24 को थाना पहुंचकर बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि 2021 में विधेन्दू शुक्ला से जान पहचान हुई। धीरे धीरे दोस्ती गाढ़ी हुई। एक दिन विधेन्दु ने कहा कि उससे जल्द ही शादी करेगा। 20 अक्टूबर 2022 की दोपहर विधेन्दु ने अपने राजकिशोर नगर स्थित घर बुलाया। इस दौरान घर में कोई नहीं था। मौका पाकर शादी का झांसा देते हुए आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद सिलसिला लगातार और सालों तक चला।
अपनी रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि 20 अक्टूबर 2024 को विधेन्दु ने अपने दोस्त के घर बुलाकरह शारीरिक संबंध बनाया । और फिर शादी से इंकार कर दिया..मारपीट भी किया। आरोपी ने अश्लील फोटो और विडियो दिखाया। धमकाते हुए कहा कि जब भी बुलाएगा उसे आना होगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध कायम किया। शिकायत के चन्द घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी विधेन्दू शुक्ला को गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









