ChhattisgarhBusinessJob/VacancyLifestyleReligion

बलात्कार के दो अलग अलग अपराध,,,दो रेपिस्ट गिरफ्तार,,आरोपियों को भेजा गया जेल

शादी का झांसा देकर आरोपियों ने किया बलात्कार

बिलासपुर,,,, सिटी कोतवाली दुष्कर्म के दो अलग अलग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शादी झांसा देकर दोनों ही प्रकरण में बलात्कार किया। बाद में आरोपियों ने शादी से इनकार कर दिया। दोनों को जेल दाखिल कराया गया है। आरोपियों का नाम चन्द्र प्रकाश भोई और उमेश कुमार यादव है।

Join Our WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे 

-झांसा देकर किया बलात्कार

सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार थाना उपस्थित होकर पीड़िता ने जुर्म दर्ज कराया की आरोपी चंद्र प्रकाश भोई ने शादी करने का झांसा दिया। इसके साथ लगातार जबरन शारीरिक संबंध बनाया।  दबाव डालने पर आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की पता सजी अभियान चलाया। आईपीसी की धारा 376(2) के तहत आरोपी चंद्र प्रकाश भोई को दबिश देकर  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, उनि सीता साहू, आर- नुरूल कादीर, गोकूल जांगडे, धीरेन्द्र सिंह, टंकेश साहू, धीरेन्द्र तोमर का विशेष योगदान रहा है।

बलात्कारी गिरफ्तार

सिटी कोतवाली पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि  आरोपी उमेश कुमार यादव ने शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया।  पीड़िता ने बताया कि बाद में आरोपी ने शादी के सवाल पर टालमटोल करने लगा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा – 64 के तहत अपराध दर्ज किया।

पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए दबिश देकर आरोपी उमेश कुमार यादव को दिनांक गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है

Mahakumbh: मुख्यमंत्री योगी ने बसंत पंचमी पर ‘जीरो एरर’ व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close