पत्रकार से दुर्व्यवहार करने वाला वनविभाग का अधिकारी हुआ लाइन अटैच, वनमंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर आदेश जारी

रायपुर। इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है।

नरेश चन्द्र देवनाग, वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी सीतानदी, उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व, गरियाबंद के द्वारा इलेक्ट्रोनिक मीडिया के संवाददाता से अभद्र व्यवहार किया है, जो कि एक शासकीय सेवक के लिये कर्तव्य के प्रति अशोभनीय कृत्य है।

छ०ग० सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के अनुसार शासकीय लोक सेवक को ऐसा कोई भी कृत्य नहीं करना चाहिए जो कि शासकीय सेवा में अशोभनीय हो।

उक्त घटना की सूक्ष्मतापूर्वक जॉच कर, तथ्यात्मक जॉच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु उपनिदेशक उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व को आदेशित किया गया है।

मामले में विभाग ने नरेश चन्द्र देवनाग, वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी सीतानदी, उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व, गरियाबंद को तत्काल प्रभाव से विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, धमतरी वनमंडल के पद पर पदस्थ किया है।

वहीं मामले को लेकर वनमंत्री  कश्यप ने कहा है कि भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार पत्रकारों की सुरक्षा और हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

IAS Transfer: आईएएस अफसरों की नवीन पदस्थापना,देखे लिस्ट

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles