Tirupati News: तिरुपति मंदिर में टोकन लेने के दौरान भगदड़, छह श्रद्धालुओं की मौत

Tirupati News।हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में बुधवार को बैकुंठ द्वार दर्शन टिकट केंद्र के पास भगदड़ मचने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

यह घटना तब हुई, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु टोकन लेने के लिए उमड़ पड़े, इससे भगदड़ मच गई। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों में से एक की पहचान तमिलनाडु की रहने वाली मल्लिका के रूप में हुई है।

Tirupati News।दरअसल सुबह से ही हजारों श्रद्धालु बैकुंठ द्वार दर्शन टोकन के लिए तिरुपति के विभिन्न टिकट केंद्रों पर कतार में खड़े थे।

यह घटना उस समय हुई, जब श्रद्धालुओं को बैरागी पट्टीडा पार्क में कतार में लगने की अनुमति दी गई थी। हादसे के बाद तिरुपति पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया और श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला।

आपको बता दें कि बैकुंठ द्वार दर्शन दस दिन के लिए खोले गए हैं, इसके चलते टोकन के लिए हजारों की संख्या में लोग जुट रहे हैं।

मंदिर समिति के चेयरमैन बीआर नायडू ने आपातकालीन बैठक बुलाकर इस घटना का जायजा लिया और मीडिया को स्थिति के बारे में जानकारी देने का वादा किया।

इस घटना पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और शोक व्यक्त किया।

हैदराबाद में महिलाओं के साथ गंदा खेल? मंत्री ने AIMIM पर उठाए सवाल

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles