CG election: मतदान को लेकर लोगों में उत्साह, तीन पीढ़ियों ने एक साथ की वोटिंग

Cg election: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। रायपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोराभाटा स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने मतदान से पहले हनुमान मंदिर में पूजा की। रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुबह 8 बजे सत्तीगुड़ी चौक स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।

Cg election।बिलासपुर में भी कोटा विधायक ने बूथ पहुंच मतदान किया।वही न्यायधानी में  तीन पीढ़ियों ने किया एक साथ मतदान किया है। कोनी के केंद्र क्रमांक 486 में कोनी की संगीता यादव ने अपनी बहुओं और नाती बहु के साथ किया मतदान।

वही युवा रूपा मरकाम ने कोनी के केंद्र क्रमांक 488 में मतदान कर लोगों से मतदान करने की अपील।

मतदान को लेकर लोगों में सुबह से ही उत्साह दिखा।77 वर्षीय बुजुर्ग श्री राम प्रसाद यादव ने सपत्नीक बिलासपुर नगर निगम अंतर्गत मिशन स्कूल स्थित मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील की।

दिव्यांग मीनू सिंह ने कोनी स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 488 में किया मतदान, लोगों से की मतदान की अपील।89 वर्षीय बुजुर्ग श्री बीपी शर्मा ने नगर निगम बिलासपुर अंतर्गत मिशन स्कूल स्थित मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का उपयोग किया।

रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव और धमतरी के कुछ मतदान केंद्रों में ईवीएम खराबी की शिकायत मिली है। मशीन खराब होने से लोग वोटिंग नहीं कर पा रहे हैं। पोलिंग बूथ के बाहर वोटर्स की कतार लगी है। रायपुर के मौलाना अब्दुल वार्ड 45 के बूथ क्रमांक 670 के सालेम कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में ईवीएम खराब होने से वोटिंग शुरू नहीं हो पाई है। भाटागांव स्कूल के मतदान केन्द्र में कई बूथों में मशीन खराब होने की सूचना है।

देर रात्रि पुलिस का अवैध हुक्का बार पर धावा..मकान मालिक. संचालक समेत 12 गिरफ्तार..नहीं चला रसूखदारों का रसूख..सभी पर अपराध दर्ज

बिलासपुर से हेमू नगर स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 8 में ईवीएम खराबी होने से सुबह 8:30 बजे वोटिंग शुरू हुई। राजनांदगांव के लेबर कॉलोनी और प्यारेलाल स्कूल स्थित मतदान केंद्र में भी ईवीएम मशीन खराब होने से वोटिंग प्रभावित हुई है। जगदलपुर में भी पोलिंग बूथ के बाहर वोटर्स की कतार लगी है।

बता दें कि वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। 10 नगर निगम और 49 नगर पालिका के अलावा 114 नगर पंचायत में भी वोट डाले जा रहे हैं। काउंटिंग 15 फरवरी को होगी।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *