ऐसा कोई सगा नहीं..जिसको सोरने ने ठगा नहीं…आमसभा में बोले केन्द्रीय आवास मंत्री तोखन ने ललकारा…जातियों में बांटने वालों को जनता सिखायेगी सबक
घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे..फिर होगा प्रदेश का विकास..तोखन

बिलासपुर—केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने झारखण्ड राज्य के सिमरिया विधानसभा में जमकर दहाड़ा। तोखन साहू ने टण्डवा में आयोजित विशाल जन सभा को संबोधित किया। सभा को दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने भी संबोधित किया। भाजपा के बड़े नेताओं ने सिमरिया के समग्र और उज्जवल विकास के लिए उज्जवल दास को आपके बीच दिया है। हमें ना केवल उन्हें मिलकर जिताना है…। बल्कि घुसपैठियों से सावधावन भी रहना है। केन्द्रीय मंत्री इस दौरान जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस,झारखण्ड मुक्त मोर्चा के लोग देश को तोड़ रहे हैं। हमें आपको जातियों में बांट रहे है। लेकिन उन्हें अच्छी तरह से पता है कि हम बंटने वाले नहीं है। मिलजुलकर देश तोड़ने वालों को सबक सिखायेंगे।
केन्द्रीय आवास मंत्री तोखन साहू ने झारखण्ड विधानसभा के दौरान सिमरिया विधानसभा के टंडवा में विशाल आमसभा को संबोधित किया। तोखन साहू ने कहा कि सिमरिया विधानसभा का भविष्य उज्जवल है। जनता ने मिलकर भाजपा उम्मीदवार उज्जवल दास को जिताने का मन बना लिया है। साहू ने कहा कांग्रेस एवं झामुमो हमारे भाइयों को जातियों में बांटना चाहती है। लेकिन हम ऐसा हरगिज नहीं होने देंगे। क्योंकि हम एक हैं..और एक रहेंगे।
आदिवासी, ओबीसी और दलितों की पहली पसंद
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि हम सबको मिलकर ऐसा उज्जवल झारखंड बनाना है। हमें मिलकर झारखण्ड को बांग्लादेशी घुसपैठियों से मुक्त करना है। जहां रोटी, बेटी और माटी सुरक्षित हो वही देश विकास करता है। हमारे प्रदेश झारखण्ड का नाम देश दुूनिया में अग्रिम पंक्ति में लिया जाए। इसलिए जरूरी है कि हम रोटी-बेटी-माटी की पुकार को सुनें।, झारखंड में भाजपा-एनडीए सरकार बनाकर विकास को बाधा पहुंचाने वालों को सबक सिखायें। विशाल जन सभा में उपस्थित भारी संख्या में देवतुल्य जनता इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में हर बूथ पर कमल खिलने जा रहा है। सिमरिया के उज्जवल के लिए विधानसभा की जनता उज्जवल दास को आशीर्वाद दे रही है।
इस दौरान भोजपुरी सीने स्टार दिल्ली सांसद मनोज तिवारी ने भी विशाल आमसभा को संबोधित किया। उन्होने भोजपुरी गीत सुनाया। नारों से सभा को भाजपामय बनाया। कार्यक्रम में प्रत्याशी उज्जवल कुमार दास,पूर्व विधायक किशन दास ,जिला अध्यक्ष रामदेव गुप्ता, विधानसभा प्रभारी विनय जायसवाल उपस्थित रहे।
साहू समाज की बैठक में शामिल
सिमरिया विधानसभा के बहुूसंख्या साहू समाज के साथ केन्द्रीय राज्यमंत्री मंत्री ने बैठक किया। समाज के लोगों को भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल दास के पक्ष मे मतदान करने को कहा। मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने उपस्थित लोगों से कहा कि समाज के प्रयास से झारखंड में भाजपा के पक्ष में बयार है।
ऐसा कोई सगा नहीं
बैठक में साहू ने उज्जवल दास के पक्ष में भारी मतों से मतदान कर विजयी बनाने को कहा। साथ ही सोरेन परिवार पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होने कहा कि कोई ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको सोरेन ने ठगा नहीं। अपने लंबे समाजिक -राजनीतिक तजुर्बे को साझा करते हुए तोखन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र देश की ऐसी पार्टी है जो केवल देश हित में कार्य करती है। डबल इंजन की सरकार झारखंड में बनेगी। विकास की गंगा बहेगी। मौके पर उपस्थित साहू समाज के लोगों ने एक स्वर से उज्जवल दास के पक्ष में पूर्ण समर्थन करने का भरोसा दिया।







