INDIA NEWS:कोलकाता रेप- हत्याकांड में आरोपी संजय रॉय को उम्रकैद

INDIA NEWS:कोलकाता।  मेडिकल कॉलेज में हुए बहुचर्चित रेप – हत्याकांड में आरोपी संजय रॉय को उम्र कैद की सजा दी गई है । पिछले साल अगस्त महीने में यह घटना हुई थी। सेशन कोर्ट ने पिछले 18 जनवरी को आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया था। सोमवार को उम्र कैद की सजा सुनाई गई।

कोलकाता के बहुचर्चित रेप- हत्याकांड को लेकर देश भर में हलचल हुई थी। इस घटना को लेकर कोलकाता मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने लंबी हड़ताल की थी।  इस मामले में पिछले साल 10 अगस्त को संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया था।   सियालदह सेशन कोर्ट ने सुनवाई करते हुए 18 जनवरी को संजय रॉय को दोषी करार दिया था। कोर्ट ने 107 पेज का फैसला दिया है। जिसमें संजय रॉय को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है ।साथ ही 50 हज़ार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है ।

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *