भगवान के दरबार में चोरी….पुलिस ने दानपेटी समेत सामान पार करने वाला गिरफ्तार…पूछताछ के बाद पुलिस ने भेजा जेल

सामान समेत आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर—बेलगहना पुलिस चौकी टीम ने मंदिर के दानपेटी पर हाथ साफ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी  गोविन्द उद्देश रिगरिगा चौकी बेलगहना का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से नगद समेत चोरी का सामान पुलिस ने बरामद कर लिया है।
बेलगहना पुलिस चौकी के अनुसार 2 नवम्बर को कोंचरा निवासी समारु पटेल ने मंदिर में चोरी का रिपोर्ट दर्ज कराया। शिकायत कर्ता ने बताया कि अज्ञात चोर ने कोंचरा स्थित शाकम्बरी मंदिर से कम्बल समेत तबला और दानपेटी पार कर दिया है। रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए कोटा पुलिस ने बीएनएस की  धारा 331,305(घ) का अपराध क़ायम किया।
विवेचना के दौरान पतासाजी के बाद आरोपी को गिरफ़्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी का जुर्म कबूल किया। पुलिस ने आरोपी से कम्बल, तबला, और दानपेटी समेत नगदी बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

SECL पर 5 सौ पेड़ काटने का जुर्म...आत्मदाह की थमकी पर एसडीएम ने थमाया नोटिस..3 दिन में प्रबंधन से मांगा जवाब...कठोर कार्रवाई के संकेत

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles