श्रीराम जयघोष से गूंजा स्टेशन..हरी झण्डी देखते ही 850 श्रद्धालुओं को लेकर भागी ट्रेन…श्रद्धालुओं ने बताया…याद रहेगा पल
जयघोष से गूंजा रेलवे स्टेशन...

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर—रामलला दर्शन येाजना के तहत मंगलवार को संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर भारत गौरव स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ आर पी चौहान , निगम कमिश्नर अमित कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
रामलला दर्शन योजना के तहत संभाग से 850 श्रद्धालु से भरी ट्रेन को अयोध्या धाम के लिए जिला पंचायत सभापति अरूण चौहान ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। चौहान ने बताया कि सभी श्रद्धालु अयोध्या धाम के साथ काशी विश्वनाथ का भी दर्शन करेंगे। बिलासपुर जिले से 225 श्रद्धालु अयोध्या धाम की यात्रा पर हैX। रामलला दर्शन योजना के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालुओं को रवाना करने से पहले स्टेशन परिसर में फूल माला के साथ भव्य स्वागत किया गया। कलाकारों ने खुशी पारंपरिक नृत्य और बाजे-गाजों के साथ अपनी खुशियों को जाहिर किया है।
बिलासपुर जोरापारा सरकण्डा निवासी रमा तिवारी ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हमें रामलला के दर्शन का अवसर मिला। रमा तिवारी ने नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जाहिर किया। कोरबा निवासी प्रताप सिंह ने बताया कि सरकार ने इस योजना के माध्यम से आस्थावानो का सम्मान किया है। योजना के तहत आम लोगों को रामलला के दर्शन का अवसर मिल रहा है।हम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभारी हैं। रायगढ़ निवासी राजकुमारी पटेल नेने बताया कि हमें अयोध्या दर्शन का सौभाग्य मिला। इस बात को जीवन भर नहीं भूलेंगे।
जानकारी देते चलें कि रामलला दर्शन योजना के तहत सरकार की तरफ से श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम का दर्शन कराया जा रहा है। ट्रेनों में यात्रियों के खान-पान समेत सभी सुविधाएं सरकार की तरफ की जा रही है। योजना के तहत मंगलवार को बिलासपुर जंक्शन से आस्था स्पेशल की दूसरी ट्रेन संभाग के 850 यात्रियों को लेकर रवाना हुई।









