बैठक में बोले डीएम…सदस्यों की संख्या बढ़ाए…एक सप्ताह के भीतर जगह बताएं…अस्पताल में खोलेंगे दवाई दुकान

शिक्षक दिवस पर करें रक्तदान..शिविर का आयोजन

.
बिलासपुर—कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक हई। बैठक को कलेक्टर ने संबोधित किया। बैठक में फैसला लिया गया कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर मेगा रक्तदान शिविर का  आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने को कहा गया।
    जिला कार्यालय स्थित मंथन सभागार में जरूरी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को कलेक्टर ने संबोधित किया। कलेक्टर ने कहा कि कोनी स्थित नव निर्मित मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में दवाई दुकान के लिए जगह का चिन्हांकन एक सप्ताह के अन्दर किया जाए।
साल 2024-25  के लिए वार्षिक सदस्य बनाए जाने की कार्ययोजना पर कलेक्टर जरूरी दिशा निर्देश दिया। रतनपुर में मेडिकल स्टोर के लिए जमीन चिहांकित करने को कहा। लोक निर्माण विभाग को आदेश दिया कि सिम्स परिसर स्थित दुकान की छत मरम्मत करें।
बैठक में  नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत आर पी चौहान, सदस्य सचिव सीएमएचओ डॉ प्रभात श्रीवास्तव, रेडक्रॉस के नोडल अधिकारी डॉक्टर एम ए जीवानी, सहायक जेल अधीक्षक कोकिला वर्मा, सिम्स अस्पताल अधीक्षक डॉ एस के नायक, जिला समन्वयक सौरभ सक्सेना समेंत अन्य सदस्यगण मौजूद थे।
ज्ञान का अलख जगा रही बेटिंयां....सायकल वितरण कार्यक्रम में बोले पूर्व मंत्री...सशक्त हुई बच्चियां..गढ़ रहीं मजबूत राष्ट्र

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles