कैदी पर धारदार हथियार से हमला..घायल के परिजन का आरोप..जेल में छोटे अपराधियों को बनाया जा रहा पेशेवर..निष्पक्ष जांच की मांग

जेल में जल रहा अवैध वसूली का कारोबार..परिजनों ने लगाया आरोप

बिलासपुर—नवरात्रि के बीच सेन्ट्रल जेल से बड़ी जानकारी सामने आयी है। किसी ने नुकिले हथियार से हमला कर कैदी को घायल कर दिया है। घायल कैदी के परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि जेल में बंदियों से अवैध वसूली होती है। मना करने वालों .या. वसूली का विरोध करने वालों को जेल प्रशासन प्रताड़ित करता है। छोटे मोटे अपराध में गिरफ्तार कर लाए गए कैदियों को पेशेवर अपराधी बनाया जा रहा है।

          सेन्ट्रल जेल में बन्द और नुकिले हथियार से घायल किये गये नवीन निर्मलकर के भाई तारन निर्मलकर ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है। तारन ने बताया कि उसका भाई नवीन को सिरगिट्टी पुलिस ने नशीली दवा बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया। न्यायालय ने नवीन को सेन्ट्रल भेजा। घटना के दिन दुर्गा विसर्जन करने गया था। इसी दौरान जानकारी मिली कि उसके भाई पर सेन्ट्रल जेल में नुकिले हथियार से जानलेवा हमला किया गया है। हमला करने वाले का नाम लोकेश है। किसी प्रकार की कार्रवाई करने के वजाय जेल प्रशासन आरोपी को बचा रहा है।

जेल में बन्द घायल नवीन निर्मलकर के भाई ने बताया कि सेन्ट्रल जेल में बन्द भाई को जेल प्रशासन के इशारे पर कैदी लोग परेशान और मारपीट कर रहे हैं। जेल में बन्द कैदी अनिल सिंह अवैध लोकेश के जरिए सभी कैदियों से अवैध वसूली करवाता है। रूपया नहीं देने वालों के साथ मारपीट करता है। कुल मिलाकर जेल प्रबंधन के इशारे में जेल में माफियाराज चल रहा है।

पीएससी फर्जीवाड़ा...सीबीआई ने 6 आरोपियों के खिलाफ पेश किया चालान..सोनवानी के दोनो भतीजे,,,उद्योगपति के बेटे बहू को भेजा जेल

नवीन ने बताया कि लिखित शिकायत कर घटना को कलेक्टर के संज्ञान में लाया गया है। उसके भाई पर अनिल सिंह के इशारे पर लोकेश ने जानलेवा हमला किया है। जेल प्रबंधन अब आरोपी को बचाने का प्रयास कर रहा है। मामले में निष्पक्ष जांच करायी जाए।जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। तारन ने बताया कि जेल में छोटे मोटे अपराध में गिरफ्तार कर लाये गए कैदियों को पेशेवर अपराधी बनाया जा रहा है। इसे सुधारने की जरूरत है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles