विपक्ष की झूठ से देश का भला नहीं होने वाला..बजट परिचर्चा में बोले केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री…बजट में प्रदेश के लिए बहुत कुछ
बजट में नारी,किसान,युवाओं को दिया गया महत्व...प्रतापराव जाधव

बिलासपुर—केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री प्रतापराव जाधव छ्त्तीसगढ़ प्रवास के दौरान बिलासपुर प्रवास पर पहुंचे। रविवार को पत्रकार वार्ता के बाद शहर के गणमान्य लोगों से संवाद किया। सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बजट पर संवाद कार्यक्रम के दौरान जाधव ने बजट 2024 की विशेषताओं को विस्तार से समझाया। उन्होने दुहराया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने गरीबों किसानों महिलाओं और युवाओं को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया है।
मोदी की नीतियों पर जनता की मुहर
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री प्रतापराव जाधव बिलासपुर प्रवास के दौरान बजट को लेकर शहर के गणमान्यों के साथ संवाद किा। उन्होने बताया कि बजट में सभी वर्गों की बेहतरी के लिए कदम उठाए गए हैं। केंद्र सरकार के पिछले दस वर्षों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा है। सरकार की प्रभावी नीति से देश के 25 करोड लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। जनता ने नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मुहर लगाते हुए तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है।
छत्तीसगढ़ को दिया गया बजट में महत्व
जाधव ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में बजट की राशि में 3 गुना हुई है। बजट में नारी सम्मान और युवाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। देश के युवाओं को स्वावलंबी कौशल विकास योजना के तहत प्रत्येक महीने 5000 की रूपए की छात्रवृत्ति प्रदान करने के प्रावधान किए गए हैं। बजट 2024 में छत्तीसगढ़ को नौ हजार करोड़ की सहायता राशि प्रदान की गई हैं । छत्तीसगढ़ की बुनियादी सुविधाओ को उन्नत करने में सहायता मिलेगी।
रेलवे क्षेत्र को दिया गया महत्व
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि रेलवे के क्षेत्र में भी अनेक योजनाएं तैयार की गई है।इसका फायदा निकट भविष्य में देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ के 3163 किलोमीटर राष्ट्रीय सड़क निर्माण कार्य किया गया। रायपुर विशाखापत्तनम समेत अन्य मार्गो पर कार्य प्रारंभ किए जाने की योजना है । कृषि क्षेत्र में एक्सपोर्ट को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 35 जिलों के किसानों को लाभ मिलेगा।
प्रतापराव जाधव ने विपक्ष के नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा है लोगो के भड़काने और झूठ बोलने देश का कोई भला होने वाला नहीं है। देश का विपक्ष इसी कार्य में लगा है। बावजूद इसके देश की जनता का विश्वास प्रधानंमत्री के साथ जुड़ा हुआ है ।
मोदी ने किया जनता से संवाद…अमर अग्रवाल
बजट पर संवाद कार्यक्रम में सभा में उपस्थित विशिष्ठजनों ने सुझाव पेश किया। पूर्व मंत्री बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने प्रस्तावना भाषण में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दस वर्षों के कार्यकाल में देश की जनता से लगातार संवाद किया है।महिला समूहों विद्यार्थियों व्यवसाई कृषकों सभी वर्गों से रिश्ता बनाकर रखा। यही कारण है कि आज हम केंद्रीय बजट पर बुद्धिजीवियों के बीज विमर्श कर रहे है। यह आपका अपना बजट है। यह बजट देश को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक होगा। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने परिचर्चा में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार जाहिर किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मोहित जयसवाल ने किया।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे






